पेट्रोल की कीमत में फिर हुई कटौती, जानें आज कितना सस्ता हुआ

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. शुक्रवार को भी पेट्रोल की कीमत में जहां कटौती हुई है. वहीं, डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Advertisement
पेट्रोल-डीजल पेट्रोल-डीजल

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2018,
  • अपडेटेड 9:35 AM IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. शुक्रवार को भी पेट्रोल की कीमत में जहां कटौती हुई है. वहीं, डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

के मुताबिक शुक्रवार को पेट्रोल 18 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हो गया है. इस कटौती के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 76.02  रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. मुंबई की बात करें तो यहां 83.74  रुपये प्रति लीटर पर यहा पहुंच चुका है. कोलकाता में 78.70  और चेन्नई में 78.89 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

Advertisement

24 दिन में 2.43 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल

पिछले 24 दिनों के भीतर पेट्रोल 2.43 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो चुका है. डीजल की बात करें तो यह 1.67 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है. बता दें क‍ि मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ रही है. इसका फायदा घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के तौर पर मिल रही है.

ओपेक देशों की बैठक पर नजर

दुनियाभर के देशों को आधे से ज्यादा कच्चा तेल सप्लाई करने वाले ओपेक देशों की आज बैठक होनी है. इस बैठक में जहां सऊदी अरब और रूस सप्लाई बढ़ाने पर जोर देंगे. वहीं, ईरान इसका विरोध करने की घोषणा कर चुका है. ऐसे में देखना होगा कि फैसला किस तरफ जाता है.

Advertisement

अगर इस बैठक में बढ़ाने का फैसला लेते हैं, तो आने वाले दिनों  में कच्चा तेल और भी सस्ता हो सकता है. इसका सीधा फायदा सस्ते पेट्रोल और डीजल के तौर पर‍ मिलेगा.

हालांकि अगर इसके उलट लिया जाता है. सप्लाई नियंत्र‍ित की जाती है, तो कच्चा तेल महंगा होने की आशंका बढ़ जाएगी. इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ेंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »