अब सीनियर सिटीजंस को टिकट पर रियायत छोड़ने का विकल्प देगा रेलवे

वित्त वर्ष 2015-16 में 4 करोड़ 65 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने रेलवे में सफर किया, जिनमें से 14,72,476 ने रियायत का फायदा नहीं लिया था. यानी 3.06 फीसदी वरिष्ठ नागरिकों ने रिजर्व टिकट पर मिलने वाली रियायत का फायदा नहीं लिया था.

Advertisement

रोहित गुप्ता / सिद्धार्थ तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2016,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST

सब्सिडी का बोझ करने के लिए अब रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों को रिजर्व टिकट पर मिलने वाली रियायत छोड़ने का विकल्प देना शुरू कर रहा है. पिछले वित्त वर्ष में रेलवे को सीनियर सिटीजन कैटेगरी में 1,100 करोड़ रुपये सब्सिडी के तौर पर खर्च करने पड़े थे.

वित्त वर्ष 2015-16 में 4 करोड़ 65 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने रेलवे में सफर किया, जिनमें से 14,72,476 ने रियायत का फायदा नहीं लिया था. यानी 3.06 फीसदी वरिष्ठ नागरिकों ने पर मिलने वाली रियायत का फायदा नहीं लिया था.

Advertisement

वरिष्ठ नागरिकों की सब्सिडी का बोझ सबसे ज्यादा
पिछले वित्त वर्ष में ने अलग-अलग श्रेण‍ियों में दी जाने सब्सिडी पर 1600 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जिनमें वरिष्ठ नागरिकों, खेल पुरस्कार विजेताओं और कैंसर मरीजों सहित अन्य को दी जाने वाली सब्सिडी की राशि शामिल है. इनमें से 1100 करोड़ रुपये सिर्फ वर‍िष्ठ नागरिकों की सब्सिडी पर खर्च हुए.

ऑनलाइन फॉर्म में दिया जा रहा है ऑप्शन
रेलवे बोर्ड के मेंबर ट्रैफिक जमशेद मुहम्मद ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन फॉर्म में रियायत न लेने का विकल्प दिया जा रहा है. इस फॉर्म में वरिष्ठ नागरिकों को विकल्प दिया जाएगा कि वे सब्सिडी लेना चाहते हैं या नहीं.

महिलाओं को 50 और पुरुषों को मिलती है 40 फीसदी रियायत
वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी के तहत महिला यात्रियों को 50 जबकि पुरुष यात्रियों को 40 फीसदी रियायत दी जाती है. इस श्रेणी के तहत रियायत हासिल करने के लिए महिलाओं की उम्र कम से कम 58 जबकि पुरुषों की उम्र 60 साल होनी चाहिए.

Advertisement


रेलवे ट्रेन के सफर पर होने वाला पूरा खर्च टिकट पर छापना शुरू पहले की कर चुका है, जिससे यात्र‍ि‍यों को यह पता चल रहा है कि रेलवे उनकी यात्रा पर कितनी सब्सिडी दे रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »