अब इनकम टैक्स नहीं भरा तो यूं खोज लिया जाएगा आपका पता

आयकर विभाग के अधिकारी छुपे या लापता बकाएदारों को अब तक केवल उनके पैन कार्ड स्थायी खाता संख्या, आईटीआर आयकर विवरणिका या कर संबंधित पत्रव्यवहार के लिए लिखवाए गए पतों पर ही नोटिस जारी कर सकते थे.

Advertisement
टैक्स चोरों पर कसेगी नकेल टैक्स चोरों पर कसेगी नकेल

राहुल मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 25 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

सरकार ने छुपे और फरार आयकर डिफॉल्टरों को समन जारी करने और उनके खिलाफ बकाये की वसूली की कारवाई के लिए बैंकों, बीमा कंपनियों और नगर निगमों के डेटाबेस से उनके पते हासिल करने का अधिकार दिया है. इसके लिए नियमों में संशोधन किए गए है.

आयकर विभाग के अधिकारी छुपे या लापता बकाएदारों को अब तक केवल उनके पैन कार्ड स्थायी खाता संख्या, आईटीआर आयकर विवरणिका या कर संबंधित पत्रव्यवहार के लिए लिखवाए गए पतों पर ही नोटिस जारी कर सकते थे.

Advertisement

विभाग के अधकारियों का कहना था कि कर से बचने के लिए छुप कर रह रहे लोगों के मामले में पते के केवल उपरोक्त स्रोतों से उनका काम नहीं चल रहा था. इसमें कुछ मामले ऐसे भी होते होंगे जहां पता सचमुच बदल गया हो पर करदाता ने विभाग को उसकी सूचना न दी हो.

एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी ने कहा कि वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद हाल ही में आयकर नियमों में इस संशोधन को अधिसूचित किया गया. यह संशोधन कर अधिकारियों को बैंकिंग कंपनी या सहकारी बैंक, भारतीय डाक, बीमा कंपनी, कृषि आय के रिटर्न और वित्तीय लेनदेन के ब्योरों में मौजूद पतों को हासिल कर कर नहीं चुका रहे लोगों तक पहुंचने की छूट देगा.

20 दिसंबर की जारी संबंधित अधिसूचना का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि इसमें जिस व्यक्ति के आयकर का आकलन किया जा रहा है उसके पते के लिए सरकार के रिकॉर्डै में दर्ज पतों के अलावा स्थानीय निकायों के डेटाबेस में उपलब्ध पतों को भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

Advertisement

सरकार के डेटाबेस से अर्थ उन सभी डेटाबेसों जैसे ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र से है जहां एक करदाता पंजीकृत है और स्थानीय प्राधिकरण से तात्पर्य नगर निकाय या इसी तरह के विभागों से है. नियमों में यह फेरबदल केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड सीबीडीटी की ओर से किया गया है, जो कि आयकर विभाग का नीति नियामक निकाय है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement