आज भी नहीं बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत, ये है रेट ल‍िस्ट

लगातार 6 दिन तक कम होने के बाद बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 76.38 रुपये प्रति लीटर का मिल रहा है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (Reuters photo) प्रतीकात्मक तस्वीर (Reuters photo)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 21 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:41 AM IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत का दौर जारी है. बुधवार को भी ईंधन की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पेट्रोल और डीजल कल के दाम पर ही मिल रहा है.

लगातार 6 दिन तक कम होने के बाद बुधवार को की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 76.38 रुपये प्रति लीटर का मिल रहा है.

Advertisement

डीजल की बात करें तो यह भी कल के दाम पर ही बना हुआ है. यह आज भी 71.27 रुपये प्रति लीटर का मिल रहा है.

मुंबई की बात करें तो यहां पर भी और डीजल की कीमतें कल के स्तर पर बनी हुई हैं. बुधवार को यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए 81.90 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं.

डीजल की बात करें तो यह भी कल के स्तर पर बना हुआ है. एक लीटर डीजल आपको 74.66 रुपये का मिल रहा है. नवंबर महीने में पेट्रोल अब तक 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है.  डीजल की बात करें तो इसकी कीमतें भी 2 रुपये प्रति लीटर नीचे आई हैं.

बता दें कि पर लगातार कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आ रही है. इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत हो रहा है. इसका सीधा फायदा पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटने के तौर पर सामने आ रहा है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »