लॉकडाउन में EPFO ने कंपनियों को दी मोहलत, 15 मई तक कर सकेंगे EPF भुगतान

कंपनी मार्च का पीएफ और अपनी अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं में योगदान का भुगतान 15 मई तक कर सकती है. अब तक इसकी डेडलाइन 15 अप्रैल की थी. ईपीएफओ का यह फैसला कोरोना महामारी के दौरान कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिये कंपनियों को एक प्रोत्साहन है.

Advertisement
लॉकडाउन के बीच EPFO ने एक और नियम बदल दिया लॉकडाउन के बीच EPFO ने एक और नियम बदल दिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST

  • ईपीएफओ के नए नियम का फायदा 6 लाख कंपनियों को
  • 5 करोड़ से अधिक अंशधारकों को भी मिलेगा इसका फायदा

देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन को देखते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कंपनियों और अपने अंशधारकों को बड़ी राहत दी है.

30 दिन की मोहलत

इसके तहत अब नियोक्ता या कंपनी मार्च का पीएफ और अपनी अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं में योगदान का भुगतान 15 मई तक कर सकती है. अब तक इसकी डेडलाइन 15 अप्रैल की थी. मतलब ये कि 30 दिन की मोहलत दी गई है. ईपीएफओ के इस फैसले से छह लाख कंपनियों और 5 करोड़ से अधिक अंशधारकों को राहत मिलेगी. ईपीएफओ का यह फैसला कोरोना के दौरान कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिये नियोक्ताओं को एक प्रोत्साहन है.

Advertisement

श्रम मंत्रालय ने क्या कहा?

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ कोरोना और लॉकडाउन को देखते हुए मार्च महीने का इलेक्ट्रॉनिक चालान सह रिटर्न (ECR) जमा करने की तारीख को आगे बढ़ाया जा रहा है. जिन नियोक्ताओं ने अपने कर्मचारियों को मार्च महीने की सैलरी दे दी है, यह राहत उन्हीं नियोक्ताओं के लिए है.' बयान के मुताबिक कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध कानून, 1952 (ईपीएफ एंड एमपी एक्ट) के अंतर्गत आने वाले प्रतिष्ठानों को 30 दिन की अतिरिक्त मोहलत दी गई है.

कैसे मिलेगा फायदा?

नियोक्ताओं को ईसीआर जमा करते समय मार्च महीने के वेतन वितरण की तारीख बताना है. जिन नियोक्ताओं ने अपने कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन दिया है, उन्हें न केवल ईपीएफ बकाया भुगतान के लिये अतिरिक्त समय दिया गया है बल्कि अगर वे 15 मई या उससे पहले उसे जमा कर देते हैं तो उन पर ब्याज और जुर्माने की भी देनदारी नहीं बनेगी.

Advertisement

ये पढ़ें—

बता दें कि ईपीएफओ ने लॉकडाउन लागू होने के बाद निकासी को लेकर कुछ बदलाव किए हैं. इसमें जन्मतिथि से लेकर बैंक खाता नंबर तक शामिल हैं. नियमों में बदलाव के बाद ईपीएफओ ने 279.65 करोड़ रुपये के 1.37 लाख निकासी दावों का निपटान किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »