कर्मचारियों को 5 करोड़ शेयर देगी इन्फोसिस, TSC के सीईओ को 16 करोड़ का पैकेज

आईटी कंपनी इन्फोसिस अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहन के रूप में पांच करोड़ शेयर देगी. दूसरी तरफ, देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने बताया है कि उसके सीईओ को पिछले साल 16 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला है.

Advertisement
अपने कर्मचारियों को शेयर देगी इन्फोसिस अपने कर्मचारियों को शेयर देगी इन्फोसिस

दिनेश अग्रहरि

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2019,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST

देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहन के रूप में पांच करोड़ शेयर देगी. यह संख्या कंपनी की कुल इक्विटी शेयर पूंजी का करीब 1.15 फीसदी होगी. दूसरी तरफ, खबर यह भी है कि देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के सीईओ को पिछले साल 16 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला है.

Advertisement

इन्फोसिस के निदेशक मंडल ने कर्मचारियों के लिये ‘विस्तारित स्टॉक स्वामित्व कार्यक्रम 2019’ के तहत इस योजना को मंजूरी दी है. इसके तहत कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहित करने के लिये पांच करोड़ शेयरों का आवंटन किया जाएगा.

प्रदर्शन होगा आधार

शेयर बाजारों को दी गई सूचना में इन्फोसिस ने कहा कि उसका ताजा शेयर आवंटन कार्यक्रम ‘2019 प्लान’ कंपनी के 2015 के कार्यक्रम से अलग है. तब शेयरों का आवंटन समय के आधार पर किया गया था, जबकि 2019 की योजना में शेयर आवंटन पूरी सख्ती के साथ प्रदर्शन के आधार पर होगा. इस लिहाज से यह प्रस्तावित किया जाता है कि 2019 योजना के तहत कंपनी के अधिकतम पांच करोड़ शेयरों का आवंटन किया जाएगा. सूचना में कहा गया है कि 2019 की योजना शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के दिन से प्रभावी होगी.

Advertisement

इन्फोसिस ने अप्रैल में कहा था कि वह डिजिटल स्किल से लैस अपने कर्मचारियों के लिये एक प्रोत्साहन योजना लेकर आएगी. कंपनी कर्मचारियों को नई प्रौद्योगिकी पर काम करने के अवसर देने वाली परियोजनाओं पर नये सिरे से तैनात करेगी. इन्फोसिस ने कहा, 'यह एक विशिष्ट योजना है जिससे कर्मचारियों के बीच कंपनी के प्रति स्वामित्व का भाव गहरा होगा. साथ ही यह प्रदर्शन आधारित योजना होने के नाते प्रमुख प्रतिभाओं को साथ रखने के लिए प्रोत्साहित और आकर्ष‍ित करेगा.

गौरतलब है कि मार्च, 2019 की तिमाही के अंत तक इन्फोसिस में करीब 2.28 लाख कर्मचारी काम कर रहे थे. इस तिमाही में कंपनी में आट्रिशन रेट यानी नौकरी छोड़ने की दर 20.4 फीसदी थी, जबकि एक साल  पहले की अवधि में यह 19.5 फीसदी था.

इन्फोसिस के सीईओ को मिलेंगे 10 करोड़ के शेयर

इन्फोसिस ने यह भी बताया है कि प्रस्तावित योजना के तहत सीईओ एवं एमडी सलिल पारिख को सालाना प्रदर्शन के आधार पर 10 करोड़ रुपये मूल्य के रेस्ट्र‍िक्टेड स्टॉक यूनिट दिए जाएंगे. इस शेयरों को सीईओ ग्रांट होने से एक साल के भीतर भुना सकेंगे. इसी तरह कंपनी के सीओओ प्रवीण राव को 4 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर दिए जाएंगे.

टीसीएस के सीईओ को मिला 28 फीसदी इंक्रीमेंट 

Advertisement

टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन

दूसरी तरफ, देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने बताया है कि पिछले वित्त वर्ष यानी 2018-19 में उसके सीईओ को पिछले साल 16.02 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला है. यह एक साल पहले की तुलना में 28 फीसदी ज्यादा है. गोपीनाथन के पैकेज में 1.15 करोड़ रुपये की सैलरी, 1.26 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ, कमीशन के रूप में 13 करोड़ रुपये और 60 लाख रुपये का अन्य भत्ता मिला है. इसके पिछले वित्त वर्ष यानी 2017-18 में उन्हें 12.49 करोड़ रुपये का पैकेज मिला था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »