मंत्रीजी इन एक्शन, GST बिल पर सभी दलों से मेल-मिलाप की तैयारी

केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने दावा किया कि पूरा देश जीएसटी के पक्ष में है और इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कराना उनकी सरकार की प्राथमिकता है.

Advertisement
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 2:45 AM IST

केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने दावा किया कि पूरा देश वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के पक्ष में है और इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कराना उनकी सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों से बातचीत जारी है.

'GST को लेकर विपक्ष से करेंगे बातचीत'
संसदीय मामलों के मंत्री का नया पदभार संभालने के बाद अनंत कुमार ने कहा, 'जीएसटी बेहद महत्वपूर्ण विधेयक है, पूरा देश जल्द से जल्द इस कराने के पक्ष में है, हम मानसून सत्र में इसे पारित कराने के संबंध में सभी राजनीतिक दलों से चर्चा करेंगे और आग्रह करेंगे ताकि इसे जितनी जल्दी हो लागू किया जा सके'.

Advertisement

मानसून सत्र 18 जुलाई से
गौरतलब है कि केंद्र सरकार में मंत्रालयों में किए जाने के बाद अनंत कुमार को ये नया मंत्रालय दिया गया है. यह मंत्रालय इससे पहले केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू के पास था. कांग्रेस के जीएसटी विरोध के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने की वो कोशिश करेंगे. संसद का 18 जुलाई से शुरू होगा. उन्होंने कहा कि इस सत्र में कई ऐसे विधेयक पारित करने की जरूरत है जो आर्थिक क्षेत्र के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं और वो इस संदर्भ में सभी राजनीतिक दलों से बात करेंगे.

(एजेंसियों की इनपुट के साथ)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »