सोने की स्मगलिंग में 900 फीसदी का इजाफा

वित्त वर्ष 2014-15 में कस्टम, पुलिस और रेवेन्यू विभाग ने मिलकर 3,500 किलोग्राम से ज्यादा का सोना जब्त किया है. वहीं वित्त वर्ष 2012-13 में 100 करोड़ रुपये के कीमत का कुल 350 किलो सोना पकड़ा गया था.

Advertisement
File Image File Image

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2015,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

देश में सोने की स्मग्लिंग के इतिहास में पहली बार यह काला कारोबार 1000 करोड़ रुपये के स्तर को पार कर चुका है. वित्त वर्ष 2014-15 में कस्टम, पुलिस और रेवेन्यू विभाग ने मिलकर 3,500 किलोग्राम से ज्यादा का सोना जब्त किया है. वहीं वित्त वर्ष 2012-13 में 100 करोड़ रुपये के कीमत का कुल 350 किलो सोना पकड़ा गया था.

Advertisement

गौरतलब है कि दो साल पहले केन्द्र सरकार ने कम करने के लिए को बढ़ाकर 10 फीसदी कर दिया था, लेकिन इस दौरान में लगभग 900 फीसदी का इजाफा हो गया.

सूत्रों के मुताबिक भारत में सोना तस्करी करके लाने के तरीकों में काफी बदलाव हुआ है. गौरतलब है कि नेपाल में सोना तस्करी के तथाकथित सरगना का घर हाल में आए भीषण भूकंप की चपेट में आ गया था और उसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई थी. इसके बाद से भारत में सोना तस्करी करके लाने के लिए नए रूट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है जिनमें गुजरात, मनीपुर और पश्चिम बंगाल के बॉर्डर क्षेत्र प्रमुख हैं.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »