फ्लिपकार्ट से डील के बाद भी जारी रहेगा वॉलमार्ट का कैश एंड कैरी बिजनेस, खोलेगी नये स्टोर

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को खरीदने की घोषणा करने के बाद अब वॉलमार्ट की योजना भारत में अपने कैश एंड कैरी कारोबार को आगे बढ़ाने पर फोकस करने की है.

Advertisement
वॉलमार्ट वॉलमार्ट

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2018,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को खरीदने की घोषणा करने के बाद अब वॉलमार्ट की योजना भारत में अपने कैश एंड कैरी कारोबार को आगे बढ़ाने पर फोकस करने की है. कंपनी ने कहा है कि वह अपने होलसेल कैश एंड कैरी कारोबार को भारत में जारी रखेगी. इसके लिए वह अगले चार-पांच सालों में 50 नये स्टोर खोलेगी.

के प्रमुख और सीईओ कृष अय्यर ने फ्ल‍िपकार्ट के साथ डील के बाद बुलाई बैठक में कहा कि मौजूदा समय में हमारे 21 स्टोर हैं और हमारी योजना 4 से 5 वर्ष में 50 स्टोर खोलने की है.

Advertisement

वॉलमार्ट 9 राज्यों के 19 शहरों में कारोबार कर रहा है. कृष ने कहा कि हम इसमें कमी नहीं करने जा रहे हैं. हम अपने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे. हम शुरुआत में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर ज्यादा फोकस रखेंगे.

वॉलमार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डग मैकमिलन ने कहा कि एक अलग कंपनी के रूप में परिचालन जारी रखेगी. इसका बोर्ड भी अलग होगा.

वॉलमार्ट भारत की खुदरा नीति के चलते ग्राहकों को सीधे सामान बेचने में असमर्थ है. नीति के तहत विदेशी कंपनियां (होलसेल कैश एंड कैरी श्रेणी को छोड़कर) ग्राहकों को सीधे सामान नहीं बेच सकती हैं. फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी कंपनियां में काम कर रही हैं. यहां पर 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »