पेट्रोल 32 पैसे प्रति लीटर सस्ता, डीजल 28 पैसे महंगा

कच्चे तेल की वैश्विक कीमत में थोड़ी मजबूती के बीच पेट्रोल 32 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है, वहीं डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया. नई कीमतें बुधवार आधी रात से लागू की जाएंगी.

Advertisement
पेट्रोल सस्ता हुआ, डीजल महंगा पेट्रोल सस्ता हुआ, डीजल महंगा

सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 9:49 AM IST

कच्चे तेल की वैश्विक कीमत में थोड़ी मजबूती के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने बुधवार को पेट्रोल मूल्य प्रति लीटर 32 पैसे घटा दिया, जबकि डीजल मूल्य प्रति लीटर 28 पैसे बढ़ा दिया. कंपनी के एक बयान से मिली जानकारी के मुताबिक, नई दरें बुधवार आधी रात से लागू हो गई हैं.

कंपनी ने कहा, 'पेट्रोल और डीजल के वैश्विक उत्पाद मूल्यों के वर्तमान स्तर और रुपया-डॉलर विनिमय दर के कारण पेट्रोल मूल्य में कटौती और डीजल मूल्य में की जरूरत है.'

Advertisement

संशोधन के बाद प्रति लीटर में 59.63 रुपए, कोलकाता में 64.64 रुपए, में 65.73 रुपए और चेन्नई में 59.10 रुपए हो जाएगा. इसी तरह डीजल मूल्य भी प्रति लीटर क्रमश: 44.96 रुपए, 48.33 रुपए, 51.52 रुपए और 45.62 रुपए हो जाएगा.

इससे पहले एक फरवरी को पेट्रोल और डीजल कीमतें घटाई गई थीं. भारतीय बास्केट के की कीमत मंगलवार को प्रति बैरल 31.48 डॉलर पर बंद हुई, जो सोमवार को 30.38 डॉलर पर बंद हुई थी.

इनपुट-IANS

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »