BUDGET 2020: जयंत सिन्हा बोले- टैक्स सिस्टम में बदलाव से मिलेगी लोगों को राहत

Budget 2020: जयंत सिन्हा ने कहा कि टैक्स सिस्टम का सरलीकरण हुआ है. उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री ने कहा कि इससे 40 हजार करोड़ की राहत मिलेगी. लोगों ने कहा था कि डिमांड में प्रोत्साहन मिलना चाहिए. पूर्व मंत्री ने कहा कि 40 हजार करोड़ का प्रोत्साहन इसके जरिए मिल रहा है.

Advertisement
Budget 2020: जयंत सिन्हा बोले- डिमांड में प्रोत्साहन मिलना चाहिए (फाइल फोटो) Budget 2020: जयंत सिन्हा बोले- डिमांड में प्रोत्साहन मिलना चाहिए (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST

  • वित्त मंत्री सीतारमण ने पेश किया बजट
  • सरकार ने टैक्स स्लैब में किया बदलाव

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) वो जगह है जहां तमाम उद्योगपति और नेता बजट भाषण के दौरान जुटते हैं. बजट के विश्लेषण के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, रिन्यू पावर लिमिटेड के एमडी सुमन सिन्हा और रसना प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन 'आजतक' के एक कार्यक्रम में मौजूद रहे और तमाम सवालों का जवाब दिया. बजट में इनकम टैक्स स्लैब को लेकर बदलाव किए गए हैं. इस पर कई सवाल उठ रहे हैं. बजट से आम लोगों को कितना फायदा होगा. इन बातों का जवाब तीनों दिग्गजों ने दिया.

Advertisement

क्या इनकम टैक्स स्लैब के जरिए दिल्ली चुनाव को साधने की एक छोटी सी कोशिश है. इस पर जयंत सिन्हा ने कहा कि टैक्स सिस्टम का सरलीकरण हुआ है. उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री ने कहा कि इससे 40 हजार करोड़ की राहत मिलेगी. लोगों ने कहा था कि डिमांड में प्रोत्साहन मिलना चाहिए. पूर्व मंत्री ने कहा कि 40 हजार करोड़ का प्रोत्साहन इसके जरिए मिल रहा है. साथ ही लोगों को टैक्स भरने में आसानी होगी. सरलीकरण से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. ये ऐतिहासिक कदम है और मुझे लगता है करदाता को राहत मिलेगी.

सुमन सिन्हा क्या बोले

अगर बजट इतना ही अच्छा है तो मार्केट इतना नीचे क्यों चल रहा है. इस पर सुमन सिन्हा ने कहा कि मार्केट से आप नहीं मालूम कर सकते कि बजट पर इंडिया इंक की क्या राय रहेगी. मार्केट में क्या-क्या उम्मीदें लगाई गई थीं. क्या-क्या चीजें आएंगी, क्या-क्या चीजें नहीं आएंगी. क्या ये ग्लोबल फैक्टर्स के कारण हो रहा है. ये सब बताना मुश्किल है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि ये कहना मुश्किल है कि बजट के कारण मार्केट गिर गया. इंडस्ट्री को सुधारने के लिए जो कदम उठाए गए हैं हमें वो देखना होगा. हां कुछ कदम ऐसे हैं जिससे आगे चलकर में फायदा हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

रसना के चेयरमैन क्या बोले

FMCG सेक्टर से ताल्लुक रखने वाले रसना प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन पीरुज खंबाटा से सवाल किया गया कि खपत कम हो रही है, लोगों के हाथ में पैसा नहीं है. आज के के बाद आपको लगता है कि FMCG सेक्टर में पैसा बढ़ेगा. सुस्ती में सुधार आएगा.

ये भी पढ़ें

इस पर उन्होंने कहा कि खेती को लेकर 16 कदम उठाए गए हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर में जो पैसा कमिट किया गया है, मुझे लगता है एग्री सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिलेगा. और FMCG सेक्टर का जो भी माल बिकता है उसमें ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद है. लोगों के हाथ में पैसा आएगा तो FMCG सेक्टर का सेल बढ़ेगा. और ये एक सर्कुलर इकोनॉमी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement