बिटक्वॉइन में निवेश करने वाले इन लोगों को नोटिस भेजेगा IT,कर चोरी की आशंका

बिटकॉइन में निवेश  करने वाले लाखों लोगों को आयकर विभाग जल्द ही नोटिस भेजने वाला है. पिछले हफ्ते देश के कई बिटकॉइन एक्सचेंजेस से डाटा जमा करने के बाद आयकर विभाग नोटिस भेजने की कार्यवाही करने की तैयारी कर रहा है.

Advertisement
बिटक्वॉइन में निवेश करने वाले 4 से 5 लाख लोगों को नोटिस भेजेगा इनकम टैक्स विभाग बिटक्वॉइन में निवेश करने वाले 4 से 5 लाख लोगों को नोटिस भेजेगा इनकम टैक्स विभाग

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 21 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

में निवेश करने वाले लाखों लोगों को आयकर विभाग जल्द ही नोटिस भेजने वाला है. पिछले हफ्ते देश के कई बिटकॉइन एक्सचेंजेस से डाटा जमा करने के बाद आयकर विभाग नोटिस भेजने की कार्यवाही करने की तैयारी कर रहा है.

आयकर विभाग देश के 4 से 5 लाख हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स अथवा अति धनाढ्य (एचएनआई) लोगों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है.  ये वे अमीर हैं, जो बिटकॉइन में कारोबार कर रहे थे.

Advertisement

पिछले हफ्ते के अध‍िकारियों ने देश के नौ से ज्यादा एक्सचेजेंज का सर्वे क‍िया था. इस दौरान अधिकारियों ने बिटकॉइन में निवेश करने वाले लोगों को लेकर जानकारी हासिल की थी.

सूत्रों के मुताबिक इन एक्सचेंजेज में 20 लाख से ज्यादा इकाइयां रजिस्टर्ड हैं. इन 20 लाख में से 4 से 5 लाख कंपनियां बिटकॉइन में ट्रेडिंग करने से जुड़े हुए हैं. सूत्रों ने बताया कि इन लोगों के ख‍िलाफ अब  कर चोरी की आशंका को लेकर जांच की जा रही है.  

एक वरिष्ठ अध‍िकारी ने बताया कि इन लोगों को जो नोटिस भेजा जा रहा है. इसमें इनकी वित्तीय जानकारी हासिल की जाएगी. इस दौरान अगर ऐसा कहीं पता चलता है कि इन लोगों को बिटकॉइन में अपने निवेश पर टैक्स देना होगा, तो उन्हें बिटक्वॉइन में अपने निवेश और कारोबार पर कैपिटल गेन्स टैक्स  देना होगा.

Advertisement

बेंगलुरु जांच टीम ने बिटक्वॉइन में निवेश को लेकर जुटाए गए डाटा को अन्य टीम के साथ भी साझा कर दिया है. इसके बाद नोटिस भेजने की कार्यवाई शुरू कर दी जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »