पेट्रोल-डीजल की कीमत में बड़ी कटौती, चेक करें नई रेट लिस्‍ट

तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 21 से 22 पैसे जबकि डीजल के दाम में 24 से 26 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की है.

Advertisement
फरवरी में पेट्रोल 59 पैसे तक सस्ता फरवरी में पेट्रोल 59 पैसे तक सस्ता

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 07 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

  • फरवरी में पेट्रोल 59 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है
  • डीजल के दाम में 60 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली

सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. पेट्रोल के दाम में 21 से 22 पैसे जबकि डीजल के दाम में 24 से 26 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती हुई है. यह फरवरी महीने में किसी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है. यहां बता दें कि फरवरी में अब तक दिल्ली में पेट्रोल 59 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 60 पैसे लीटर की राहत मिली है.

Advertisement

क्‍या है नई रेट लिस्‍ट

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 72.68 रुपये, 75.36 रुपये, 78.34 रुपये और 75.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 65.68 रुपये, 68.04 रुपये, 68.84 रुपये और 69.73 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

कच्‍चे तेल के भाव में नरमी

इस बीच कच्‍चे तेल के भाव में गिरावट का सिलसिला बरकरार है. दरअसल, चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते कच्‍चे तेल की डिमांड कम हो गई है. यही वजह है कि कच्‍चे तेल के भाव नरम हो गए हैं. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 10 डॉलर प्रति बैरल टूट गया है. हालांकि, शुक्रवार को तेल के दाम में पिछले सत्र के मुकाबले थोड़ी बढ़त देखने को मिली.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के अप्रैल अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 55.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के मार्च अनुबंध में पिछले सत्र से 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 51.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »