हाईराइज बिल्डिंग में अगर लग जाए आग, जानें कैसे बचाएं अपनी जान

गर्मी के मौसम में बढ़ता तापमान, बिजली का अत्यधिक लोड और गर्म हवाएं आग लगने की घटनाओं को कई गुना बढ़ा देती हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों से आई तस्वीरों ने लोगों को वाकई दहशत में डाल दिया है.

Advertisement
बहुमंजिला इमारत में आग सुरक्षा नियम (Pexles) बहुमंजिला इमारत में आग सुरक्षा नियम (Pexles)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

आजकल देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार आग लगने की खबरें सामने आ रही हैं. आज सुबह ही नोएडा की एक हाईराइज सोसायटी में लगी आग ने एक बार फिर बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और उनकी चिंताओं को बढ़ा दिया है.

अगर आप 20वें या उससे ऊपर के फ्लोर पर रहते हैं, तो मन में यह डर आना लाजिमी है कि आपातकाल में नीचे कैसे उतरेंगे. लिफ्ट का इस्तेमाल प्रतिबंधित होता है और सीढ़ियों से नीचे भागने में वक्त लगता है, जिससे धुएं की चपेट में आने का खतरा रहता है. ऐसी गंभीर स्थिति में पैनिक होने के बजाय अगर आप सही रणनीति अपनाएं, तो अपनी और अपने परिवार की जान आसानी से बचा सकते हैं.

Advertisement

अगर आप ऊपरी मंजिल पर है, तो अंधाधुंध नीचे की तरफ न भागें. पहले यह देखें कि आग कहां लगी है. अगर आग नीचे की मंजिलों पर लगी है, तो आपको बहुत ज्यादा ऊपर भागने की जरूरत नहीं है. आप अपने फ्लोर से दो फ्लोर ऊपर चले जाएं, वहां आप धुएं और लपटों से सुरक्षित रहेंगे. इसके विपरीत, अगर आग आपकी मंजिल से ऊपर लगी है, तो बिना देर किए सुरक्षित रूप से एक फ्लोर नीचे आ जाएं, आप पूरी तरह से सेफ जोन में आ जाएंगे.

यह भी पढ़ें: घर खरीदारों की पहली पसंद बना बेंगलुरु, दिल्ली-NCR की रफ्तार सबसे सुस्त

जब बाहर निकलना मुमकिन न हो, तो घर को बनाएं ढाल

मान लीजिए आग आपके ही फ्लोर पर या आपके घर के ठीक बाहर लगी है और कॉरिडोर धुएं से भर चुका है, तो बाहर भागने की गलती बिल्कुल न करें. अपने मुख्य दरवाजे को तुरंत बंद कर लें. एक सामान्य फ्लैट का दरवाजा भी कम से कम आधे घंटे तक आग को रोक सकता है. दरवाजा बंद करने के बाद घर के उस हिस्से या कमरे में चले जाएं जो मुख्य दरवाजे से सबसे दूर हो और जहां खिड़की या बालकनी मौजूद हो.

Advertisement

आग के हादसों में लपटों से ज्यादा खतरनाक उसका धुआं होता है. जहरीले धुएं को घर के अंदर आने से रोकने के लिए बेडशीट, तौलिया या किसी भी कपड़े को गीला करके दरवाजे के नीचे के गैप और किनारों पर अच्छी तरह ठूंस दें. इसके साथ ही, खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनी नाक और मुंह पर पानी से भीगा हुआ रुमाल या कपड़ा रखें. इससे फेफड़ों में कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस नहीं जाएगी और आप सुरक्षित रहेंगे.

यह भी पढ़ें: हाईराइज इमारतों में लग रही है आग, ये सेफ्टी गाइडलाइंस बचाएंगी आपकी जान

नियमों के मुताबिक, 45 मीटर से ऊंची सभी हाईराइज बिल्डिंग्स में स्प्रिंकलर सिस्टम का होना अनिवार्य है. जैसे ही किसी हिस्से में तापमान बढ़ता है, ये स्प्रिंकलर अपने आप एक्टिव हो जाते हैं और पानी की बौछार करके आग को आगे बढ़ने से रोक देते हैं. इसलिए यह भरोसा रखें कि जब तक फायर ब्रिगेड की टीम हाइड्रोलिक लिफ्ट के साथ आप तक पहुंचेगी, तब तक बिल्डिंग का इन-बिल्ट फायर फाइटिंग सिस्टम और आपके बंद दरवाजे आग को काफी हद तक काबू में रखेंगे.

इन बुनियादी फायर सेफ्टी नियमों को कभी न भूलें

हाईराइज में रहते हुए कुछ बुनियादी बातों का हमेशा ध्यान रखें. आग लगते ही बिल्डिंग की बिजली काटी जा सकती है, इसलिए लिफ्ट का इस्तेमाल भूलकर भी न करें और हमेशा फायर एग्जिट का रुख करें. अगर कॉरिडोर में धुआं फैल चुका है और निकलना जरूरी है, तो झुककर या घुटनों के बल होकर चलें, क्योंकि शुद्ध हवा हमेशा जमीन के करीब होती है. इसके अलावा, अपनी सोसाइटी में होने वाली फायर मॉक ड्रिल में जरूर हिस्सा लें ताकि आपको रिफ्यूज एरिया और फायर अलार्म की सही जानकारी हो.  हाईराइज में आग लगना बेशक एक बड़ा चैलेंज है, लेकिन सही जानकारी और सूझबूझ से इस खतरे को मात दी जा सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »