फेस्टिव सीजन में प्रॉपर्टी बाजार में भी रौनक बढ़ रही है. घर खरीदारों को आकर्षित करने के लिए डेवलपर कई तरह के ऑफर पेश कर रहे हैं. दिल्ली-NCR में भी फ्लैट खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है. लग्जरी हाउसिंग की बढ़ती मांग, प्रॉपर्टी की कीमतों में वृद्धि और त्योहारी सीजन से पहले घर खरीदारों के बेहतर होते रुझान से इस क्षेत्र के आवासीय बाजार को मजबूती मिल रही है.
पिछले कुछ सालों में गुरुग्राम का लग्जरी हाउसिंग मार्केट देश ही नहीं दुनियाभर के बायर्स को आकर्षित कर रहा है. डेवलपर्स घर खरीदारों को रिझाने करने के लिए खास फेस्टिव ऑफर्स लेकर आए हैं. बीपीटीपी लिमिटेड ने गुरुग्राम और फरीदाबाद में अपने आवासीय प्रोजेक्ट्स के लिए ‘बीपीटीपी पुष्पांजलि’ नाम से खास फेस्टिव ऑफर शुरू किया है.
इस ऑफर के तहत तय अवधि में घर बुक कराने वाले ग्राहकों को प्रोजेक्ट की शर्तों के मुताबिक 20 ग्राम सोने का सिक्का, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी जैसे ऑफर मिल सकते हैं.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
बीपीटीपी लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सेल्स सौरभ पालिवाल ने कहा, 'नवरात्रि को नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है और कई परिवार इस दौरान नया घर खरीदने की योजना बनाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए बीपीटीपी ने ‘बीपीटीपी पुष्पांजलि’ ऑफर शुरू किया है, इसके जरिए कंपनी गुरुग्राम और फरीदाबाद में घर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए इस मौके को खास बनाना चाहती है.'
जेएमएस ग्रुप ने ‘नवरात्रि नव रिवॉर्ड्स’ स्कीम शुरू की है. ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह कहते हैं- ‘हमारा उद्देश्य ग्राहकों के लिए फेस्टिव सीजन को और भी खास बनाना और उनके साथ रिश्तों को मजबूत करना है. ये गिफ्ट जेएमएस ग्रुप के प्रति उनके विश्वास और जुड़ाव के लिए आभार जताने की एक कोशिश है. ”
रूट्स डेवलपर्स के डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि ' 2026 के फेस्टिव सीजन में घर खरीदार पहले के मुकाबले ज्यादा सोच-समझकर फैसले ले रहे हैं. नवरात्रि और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान घर खरीदने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ती है और प्रोजेक्ट्स में आने वाले ग्राहकों की संख्या भी बढ़ती है. हालांकि, अब खरीदार सिर्फ त्योहारी ऑफर्स देखकर फैसला नहीं कर रहे हैं. वे बिल्डर का पुराना रिकॉर्ड, आने-जाने की सुविधाएं और प्रोजेक्ट के समय पर पूरा होने जैसी बातों पर भी ध्यान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोग अब बेहतर कनेक्टिविटी वाले इलाकों में घर खरीदना पसंद कर रहे हैं. '
गुरुग्राम बना लग्जरी हाउसिंग का गढ़
बता दें कि पिछले कुछ सालों में गुरुग्राम में करोड़ों के प्रॉपर्टी डील हुए हैं. 2025 में गुरुग्राम में ₹5 करोड़ से ज्यादा रेट वाले 7,430 घर लॉन्च हुए, जो मुंबई के 5,710 यूनिट्स से ज्यादा हैं. साल 2025 के दौरान NCR के हाउसिंग सेक्टर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. इस अवधि में कुल 50,167 नई रेजिडेंशियल यूनिट्स बाजार में आईं, जिनका कुल बाजार मूल्य ₹2.16 लाख करोड़ दर्ज किया गया. इस हिसाब से हर एक प्रॉपर्टी की औसत कीमत करीब ₹4 करोड़ रही. खास बात यह रही कि साल 2025 में NCR की कुल ₹1.63 लाख करोड़ की आवासीय बिक्री में अकेले गुरुग्राम का योगदान लगभग 60% रहा, जो इस पूरे इलाके के रियल एस्टेट बाजार में इस शहर के दबदबे और मजबूती को साफ तौर पर बयां करता है.
यह भी पढ़ें: Repo Rate बढ़ा, क्या बढ़ेगी आपकी होम लोन की EMI, रियल एस्टेट पर क्या असर
aajtak.in