बेंगलुरु में प्रॉपर्टी के बढ़ते रेट की वजह से लोग काफी परेशान हैं, आए दिन सोशल मीडिया पर बेंगलुरु में प्रॉपर्टी की कीमतों को लेकर चिंता जताते हैं. आलम ये है कि इस शहर में महीने में 2 लाख से ज्यादा पैसा कमाने वाले लोग भी खुद को बेबस पा रहे हैं और यहां रहने को लेकर अक्सर अपनी परेशानी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं.
हाल ही में X पर एक यूज़र ने यह सवाल उठाया कि क्या सालाना ₹40 लाख का सैलरी पैकेज शहर में आरामदायक ज़िंदगी जीने के लिए अब भी काफ़ी है, या फिर बढ़ते खर्चों ने हालात बदल दिए हैं. इस पोस्ट पर अलग-अलग इनकम ग्रुप के लोगों ने प्रतिक्रिया दी और कई लोगों ने बेंगलुरु में रहने और काम करने के अपने अनुभव शेयर किए.
यह भी पढ़ें: US के घरों से बेहतर भारत के फ्लैट, अमेरिकी महिला का वीडियो वायरल
इस पोस्ट को X पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया- "क्या बेंगलुरु में आराम से रहने के लिए ₹40 LPA का सैलरी पैकेज काफ़ी है? या शहर इतना महंगा हो गया है कि अब ₹40 LPA भी औसत लगता है? अगर नहीं, तो आपके हिसाब से आज बेंगलुरु में आरामदायक लाइफ़स्टाइल के लिए कितना सालाना पैकेज सही रहेगा? ₹20 LPA? ₹40 LPA? ₹60 LPA? ₹1 करोड़ से ज़्यादा?
इस पोस्ट पर लोगों का भी रिएक्शन आ रहा है. एक यूजर ने लिखा- 'तीन साल पहले मैं महीने के ₹65,000 कमाता था, यह मेरे लिए काफी था और मैं अच्छी-खासी बचत भी कर लेता था." एक यूजर ने लिखा- " यह काफ़ी नहीं है, आपको स्विगी या ज़ोमैटो जैसा कोई साइड काम भी करना होगा."
एक यूज़र ने लिखा, "अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करें तो कोई भी जगह सस्ती हो सकती है. 15 साल से ज़्यादा का अनुभव होने के बावजूद मैं कोलकाता में सालाना सिर्फ़ ₹9 लाख कमाता हूं. "
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम या सोनीपत, प्रॉपर्टी में निवेश के लिए कौन सा शहर है बेस्ट
aajtak.in