राम नगरी में क्यों जमीन खरीद रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स, कैसे हॉट स्पॉट बना अयोध्या

अयोध्या आज केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि वैश्विक रियल एस्टेट निवेश का सबसे बड़ा 'हॉटस्पॉट' बनकर उभरा है, जहां अमिताभ बच्चन के बाद अब रणबीर कपूर ने भी करोड़ों का निवेश किया है.

Advertisement
पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़े हैं प्रॉपर्टी के रेट (Photo-ITG) पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़े हैं प्रॉपर्टी के रेट (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST

पिछले कुछ सालों में अयोध्या का रियल एस्टेट मार्केट निवेशकों की पसंदीदा जगह बन गया है. आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी निवेश के लिए राम की नगरी पहुंच रहे हैं. अयोध्या आज केवल एक धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि देश के सबसे तेजी से बढ़ते आर्थिक केंद्रों में से एक बन गई है. हाल ही में रणबीर कपूर ने 3.31 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है, उनसे पहले अमिताभ बच्चन ने भी अयोध्या में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी थी.  

Advertisement

फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों का अयोध्या की ओर मुड़ना इस शहर की ब्रांड वैल्यू को रातों-रात बढ़ा चुका है. पिछले कुछ सालों में अयोध्या यूपी का बड़ा धार्मिक केंद्र बनकर उभरा है, देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से लोग यहां आते हैं.

 2025 में ही यहां करीब 25 करोड़ लोग पहुंचे थे. बता दें कि 2019 के बाद से ही यहां रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी दिखने लगी थी. खासतौर पर जमीन के आसपास की जमीन की कीमतें तो 5 से 10 गुना तक बढ़ गईं हैं और शहर के बाहरी इलाकों में भी कीमतें 4 से 8 गुना तक बढ़ चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: रामायण की रिलीज से पहले रणबीर ने अयोध्या में खरीदी जमीन, करोड़ों में कीमत

आखिर क्यों सेलेब्स की पसंद बन रहा है अयोध्या 

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सर्किल रेट में हालिया बढ़ोतरी और मास्टर प्लान 2031 के लागू होने के बाद से निवेश की सुरक्षा और अधिक पुख्ता हुई है, जिससे बड़े कॉर्पोरेट घराने और रियल एस्टेट डेवलपर्स यहां बड़े प्रोजेक्ट्स लॉन्च कर रहे हैं.

अयोध्या में निवेश के पीछे का सबसे बड़ा कारण यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या है. 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार, अयोध्या में प्रतिदिन औसतन 2 से 3 लाख श्रद्धालु आ रहे हैं. इतनी विशाल संख्या को संभालने के लिए वर्तमान में होटल कमरों की भारी कमी है. यही कारण है कि 'हॉस्पिटलिटी सेक्टर' में निवेश करने पर मिलने वाला रिटर्न देश के किसी भी अन्य पर्यटन स्थल की तुलना में अधिक होने की उम्मीद है. 

वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रभाव

किसी भी शहर के रियल एस्टेट की रीढ़ उसका इंफ्रास्ट्रक्चर होता है. अयोध्या में 85,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं चल रही हैं. महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सीधे तौर पर अयोध्या को दुनिया से जोड़ चुका है, जबकि 8-लेन वाली सड़कों और सरयू रिवरफ्रंट के विकास ने शहर की खूबसूरती और पहुंच को आधुनिक रूप दिया है. 'ग्रीन फील्ड टाउनशिप' जैसा प्रोजेक्ट इस शहर को आने वाले समय में एक स्मार्ट और सस्टेनेबल सिटी के रूप में पेश करेगा, जिससे संपत्ति की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी सुनिश्चित है.

Advertisement

विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 10 वर्षों में अयोध्या का रियल एस्टेट मार्केट अपनी वर्तमान क्षमता से 10 गुना अधिक बढ़ सकता है. अमिताभ और रणबीर जैसे सितारों ने तो बस शुरुआत की है; अयोध्या आने वाले समय में भारत की सांस्कृतिक राजधानी के साथ-साथ आर्थिक प्रगति का भी चेहरा बनने की ओर अग्रसर है.
यह भी पढ़ें: लुधियाना में दो भाइयों ने गिफ्ट में दिया आलीशान घर, रोने लगी बहन, वीडियो वायरल

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement