आज क्‍यों मार्केट में आई बड़ी तेजी? सेंसेक्‍स 900 अंक चढ़ा, 5 लाख करोड़ की कमाई

शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी गई, जिस कारण निवेशकों ने एक दिन में 5 लाख करोड़ रुपये की कमाई कर डाली. सेंसेक्‍स करीब 900 अंक चढ़कर बंद हुआ और निफ्टी में भी 200 अंकों से ज्‍यादा की तेजी देखने को मिली.

Advertisement
शेयर बाजार में शानदार तेजी. (Photo: AI Generated) शेयर बाजार में शानदार तेजी. (Photo: AI Generated)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली. खासकर लार्ज कैप शेयरों में अच्‍छी तेजी रही. बीएसई टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ रिलायंस इंडस्‍ट्रीज को छोड़कर बाकी सभी शेयर तेजी पर रहे. सबसे ज्‍यादा तेजी ITC के शेयरों में 4.78 फीसदी की रही. इसके साथ ही टीसीएस के शेयर भी 4.23 फीसदी की तेजी रही. 

Advertisement

वहीं अडानी पोर्ट, एचसीएल और इंफोसिस के शेयरों में भी 3 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी रही. लार्जकैप स्‍टॉक में शानदार तेजी की बदौलत सेंसेक्‍स 879.09 अंक या 1.23% चढ़कर 72,472.33 पर बंद हुआ.  इसी तरह, निफ्टी 288.65  अंक या 1.30% चढ़कर 22,520.45 पर बंद हुआ. 

5 लाख करोड़ की रिकवरी 
बाजार में शानदार तेजी के कारण बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी बड़ी उछाल देखने को मिली. बीएसई मार्केट कैप 460.97 लाख करोड़ रुपये से करीब 5 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 465.33 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. यह तेजी तब आई है, जब एक दिन पहले शेयर बाजार में निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए थे. 

क्‍यों आई शेयर बाजार में तेजी? 

  • शेयर बाजार में तेजी की बड़ी वजह आईटी शेयरों में शानदार तेजी. TCS समेत बाकी आईटी शेयर ने करीब 5 फीसदी तक की तेजी दिखाई, जिस कारण निफ्टी आईटी 2 फीसदी से ज्‍यादा चढ़ गया. टीसीएस में यह तेजी कंपनी के शानदार तिमाही नतीजों के बाद आया है. 
  • डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर हमला अब मिडटर्म के बाद ही होगा, जिस कारण शेयर बाजार में अच्‍छी तेजी देखने को मिली है. 
  • ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.11 प्रतिशत गिरकर 103 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई. 
  • अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 23 पैसे की मजबूती आई और यह 96.65 पर पहुंच गया. यह मजबूती अमेरिकी करेंसी में मामूली नरमी और भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप के कारण हुई. 

262 शेयर 52 वीक के निचले स्‍तर पर पहुंचे
बीएसई पर आज 42 शेयरों में लोअर सर्किट लगा दिखा, जबकि 6 शेयरों में अपर सर्किट लगा. इसके अलावा, 262 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर पहुंच गए और 113 शेयरों में अपर सर्किट लगा था. बीएसई पर ट्रेड करने वाले कुल 4,610 शेयरों में से 2,516 शेयर तेजी पर रहे और 1,867 शेयरों में गिरावट रही. वहीं 227 शेयर अनचेंज रहे. 

Advertisement

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »