Trump Impact On Stock Market: कल हुआ था क्रैश... आज शेयर बाजार बना रॉकेट, ट्रंप का एक ऐलान और पलट गया गेम

Stock Market Trump Connection: सोमवार को क्रैश होने के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली है. डोनाल्ड ट्रंप के एक ऐलान के बाद ये तेजी देखने को मिली है. बीएसई का सेंसेक्स 1500 अंक की उछाल के साथ ओपन हुआ, तो एनएसई निफ्टी में 200 अंक से ज्यादा की तेजी दिखी.

Advertisement
शेयर बाजार में तूफानी तेजी. (File Photo: ITG) शेयर बाजार में तूफानी तेजी. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:51 AM IST

मंगलवार को शेयर बाजार में मंगल ही मंगल नजर आ रहा है. बीते कारोबारी दिन सोमवार को आए भयंकर क्रैश से उबरते हुए दोनों इंडेक्स जोरदार तेजी के साथ ओपन हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 1500 अंक से ज्यादा उछलकर 74,000 के पार पहुंच गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पिछले बंद के मुकाबले तेज रफ्तार के साथ खुलकर 23,000 के करीब कारोबार करता नजर आया.

Advertisement

शेयर मार्केट में अचानक आई इस तेजी के पीछे डोनाल्ड ट्रंप कनेक्शन है. उन्होंने ईरान युद्ध को लेकर एक बयान दिया, जिससे दुनियाभर के शेयर बाजार उछल पड़े और विदेशों से मिले ग्रीन सिग्नल का सीधा असर सेंसेक्स-निफ्टी पर तेजी के रूप में देखने को मिला है. 

खुलते ही रॉकेट बने सेंसेक्स-निफ्टी 
शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत ग्रीन जोन में हुई. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 72,696 की तुलना में 1500 अंक से ज्यादा की बढ़त लेकर 74,212 पर खुला. हालांकि, कुछ देर के कारोबार के बाद ये तेजी धीमी पड़ी, लेकिन फिर भी 30 शेयरों वाला ये इंडेक्स 1000 अंक की बढ़त बनाए हुए था. 

एनएसई निफ्टी की बात करें, तो ये भी सेंसेक्स की चाल से चाल मिलाकर चलते हुए तेजी के साथ ओपन हुआ. Nifty-50 अपने पिछले बंद 22,512.65 के मुकाबले उछलकर 22,878 पर खुला और फिर 22,899 तक जा पहुंचा. 

Advertisement

हर ओर दिखी हरियाली
सोमवार के क्रैश (Stock Market Crash) के बाद मंगलवार को लौटी रौनक के बीच लार्जकैप से लेकर स्मॉलकैप तक हर ओर हरियाली नजर आई. BSE LargeCap में शामिल 30 में से 29 शेयर ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे थे. सबसे ज्यादा तेजी Eternal Share (3.60%), IndiGo Share (3.20%), Asian Paints Share (3%), Adani Ports Share (2.90%), Titan Share (2.50%) और Trent Share (2.45%) में देखने को मिली.

कल क्रैश हुआ था शेयर बाजार  
बीते कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में कोहराम मचा नजर आया था. मिडिल ईस्ट में युद्ध तेज होने के चलते शुरुआत से ही बिखरे सेंसेक्स-निफ्टी अंत तक गिरते ही चले गए थे. मार्केट क्लोज होने पर बीएसई सेंसेक्स 1836 अंक गिरकर 72,696 अंक पर बंद हुआ था, तो वहीं निफ्टी 601 अंक गिरकर 22,512 पर बंद हुआ था. इस गिरावट के चलते शेयर बाजार निवेशकों के एक ही दिन में करीब 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहा हो गए थे. 

बाजार में तेजी का ये ट्रंप कनेक्शन 
शेयर बाजार में तेजी के Donald Trump कनेक्शन के बारे में बात करें, तो सोमवार को ईरान पर ट्रंप के सुर बदले-बदले नजर आए थे. दरअसल, ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खोलने का दबाव बनाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने उसे 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया था और कहा था कि अमेरिका अब ईरान की एनर्जी साइट्स पर हमला करेगा.

Advertisement

लेकिन सोमवार को उन्होंने 5 दिन के लिए इन हमलों के प्लान को टालने का ऐलान कर दिया. ट्रंप की इस घोषणा के बाद अचानक अमेरिकी बाजारों में तेजी आई, तो एशियाई मार्केट भी बमबम हो गए, जो भारत के लिए भी पॉजिटिव संकेत थे और इनका असर भी सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी के रूप में देखने को मिला. 

इसके अलावा क्रूड ऑयल की कीमतों में आई गिरावट ने भी शेयर बाजार निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार किया है और ये भी ट्रंप के ईरान पर किए गए ऐलान के बाद देखने को मिला है. दरअसल, सोमवार को क्रूड ऑयल की कीमत 112 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर थी, जो मंगलवार को 100 डॉलर प्रति के आसपास कारोबार कर रही थी.

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement