AI से सिर्फ कर्मचारियों के बीच ही नहीं, बल्कि कुछ कंपनियों के बीच भी डर बना हुआ है. एआई ने कई बड़ी कंपनियों के बिजनेस मॉडल तक को चुनौती दे दी है. टीसीएस, विप्रो, इंफोसिस और एचसीएल जैसी आईटी कंपनियों के बीच अभी भी डर बना हुआ है.
इस बीच, सैन फ्रांसिस्को की एक कारोबारी का कहना है कि एआई ने उसके बिजनेस को बर्बाद कर दिया. उनका दावा है कि एन्थ्रोपिक के क्लाउड संस्करण के हालिया अपडेट ने उनके स्टार्टअप को 'नष्ट' कर दिया है. बोडनार का कहना है कि सैकड़ों कस्टमर्स के साथ तेजी से बढ़ते उद्यम के रूप में उभरने के बाद, कुछ ही घंटों में इसकी बिक्री दर अचानक 70% से गिरकर 20% हो गई.
क्या करता है ये स्टॉर्टअप?
इस स्टार्टअप को राइज़ के नाम से जाना जाता है. यह एक ऐसा टूल प्रदान करता है, जो यूजर्स को Google और मेटा ऐड प्लेटफॉर्म पर डिजिटल विज्ञापन अभियान बनाने, ट्रैक करने, फॉलो करने और बैन करने में मदद करता है. राइज़ के संस्थापक इरा बोडनार ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक विस्तृत पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि क्लाउड और मैनस के फ़ीचर सीधे तौर पर इरा के स्टार्टअप को कड़ी चुनौती देते हैं.
क्या नए फीचर्स जुड़े?
बोडनार ने पोस्ट में लिखा कि आज सुबह जब मैं उठी तो क्लाउड ने मेरे स्टार्टअप को बर्बाद खत्म कर चुका था. उन्होंने बताया कि क्लाउड और मैनस द्वारा जारी किए गए नए फीचर्स एआई सिस्टम को सीधे मेटा ऐड्स अकाउंट से कनेक्ट करने की सुविधा देते हैं, जिससे कंपनियां एड डेटा का ऑटोमैटिक तरीके से एनालाइज कर सकती हैं. इसका सीधा मतलब है कि क्लाउड के नए बिल्ट-इन ऑटोमेशन फीचर्स अब उन कार्यों को कर सकते हैं, जिनके लिए राइज का प्रोडक्ट विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया था.
हालांकि वह कहती हैं कि क्लॉड अभी भी विज्ञापन खातों में बदलाव नहीं कर सकता, यह केवल विश्लेषण कर सकता है और इसके पास Google Ads तक पहुंच नहीं है, लेकिन कुछ महीनों में यह कर पाएगा. इसलिए यहां कुछ बनाना व्यर्थ लगता है.
अब इस बिजनेस पर फोकस कर रही कंपनी
बोडनार का मानना है कि उनका स्टार्टअप बच जाएगा, क्योंकि उन्होंने तकनीक से होने वाले संभावित नुकसान के संकेतों का पहले ही अनुमान लगा लिया था. उन्होंने कहा कि हमारा मौजूदा कारोबार वैसे भी ठीक रहेगा. हमें पहले से ही पता था कि क्या होने वाला है और हमने कुछ हफ्ते पहले ही सक्रिय रूप से बदलाव करना शुरू कर दिया था. राइज अब कम कर्मचारियों वाली विज्ञापन एजेंसियों के लिए जटिल एआई वर्कफ्लो बनाने पर फोकस कर रही है.
आजतक बिजनेस डेस्क