भारतीय सर्राफा बाजार में आज फिर सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 24 जून 2026 को सुबह जारी रेट्स के मुताबिक बीते दिन की तुलना में सोना-चांदी आज भी सस्ता हुआ है.
ताजा कीमतों की बात करें तो बुधवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 143890 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है, जो बीते कारोबारी दिन शाम के समय 1 लाख 45 हजार रुपये के करीब था. जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत भी 1 लाख 32 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है.
चांदी का भाव क्या है?
वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी का रेट भी गिरावट के साथ अब 2 लाख 27 हजार रुपये किलो से कम है. आइए जानते हैं आज 22-24 कैरेट सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है?
आज कितने रुपये सस्ता हुआ सोना और चांदी?
| शुद्धता | मंगलवार शाम का रेट | बुधवार सुबह का रेट | कितना सस्ता हुआ | |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 (24 कैरेट) | 144995 | 143890 | 1105 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 (23 कैरेट) | 144414 | 143314 | 1100 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 (22 कैरेट) | 132815 | 131803 | 992 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 (18 कैरेट) | 108746 | 107918 | 828 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 (14 कैरेट) | 84822 | 84176 | 646 रुपये सस्ता |
| चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 227483 |
226689 Advertisement |
794 रुपये सस्ती |
ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतें जारी की जाती हैं. हालांकि, इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज भी अलग से देने होते हैं.
aajtak.in