सेसेक्स का नया रिकॉर्ड, पहली बार 52000 के पार, निफ्टी भी ऊंचाई पर बंद

शेयर बाजारों ने सोमवार को एक नई छलांग लगाई. बैंक और वित्त कंपनियों के शानदार प्रदर्शन के बीच सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा चढ़कर पहली बार 52,000 के पार बंद हुआ. निफ्टी भी 15,300 से ऊपर रहा.

Advertisement
शेयर बाजार (सांकेतिक फोटो) शेयर बाजार (सांकेतिक फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST
  • सेंसेक्स 600 से ज्यादा चढ़ा
  • बैंकिंग-वित्त कंपनियों में चमक
  • टेक कंपनियों का शेयर टूटा

शेयर बाजारों में बढ़त का रुख बरकरार है. सुबह के कारोबारी सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 52,000 अंक के पार पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी तेजी देखी गई.

सेंसेक्स में 600 की तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स  सोमवार को 51,907.75 अंक पर खुला. दिन में कारोबार के दौरान इसने 52,235.97 अंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ. पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 51,544.30 पर बंद हुआ था. कारोबार की समाप्ति पर यह 609.83 अंक की तेजी के साथ 52,154.13 अंक पर बंद हुआ.

Advertisement

देखें आजतक लाइव टीवी

बैंकिंग-वित्त में चमक
इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक और बजाज फिनसर्व जैसी सभी प्रमुख बैंकिंग और वित्त क्षेत्र की कंपनियों के शेयर में बढ़त रही. सेंसेक्स पर सबसे अधिक लाभ में एक्सिस बैंक का शेयर रहा जो 5.88% तक चढ़कर बंद हुआ..

निफ्टी भी पीछे नहीं
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 कंपनियों के सूचकांक निफ्टी में शुरुआत से बढ़त रही. निफ्टी सोमवार को 15,270.30 अंक पर खुला. दिन में कारोबारी सत्र में इसने 15,340.15 अंक के उच्च स्तर को छुआ. निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 22 के शेयर ग्रीन जोन में रहे.

टेक कंपनियां नुकसान में
निफ्टी पर भी सबसे अधिक लाभ में एक्सिस बैंक का शेयर रहा. यह 6.21% तक चढ़ गया. जबकि सेंसेक्स पर इन्फोसिस को छोड़कर अन्य टेक कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे. टेक कंपनियों में टीसीएस का शेयर सेंसेक्स पर सबसे अधिक नुकसान में  रहा. इसका शेयर 1.60% तक टूट गया.

Advertisement

बजट पर आगे बढ़ने का असर
सरकार ने बजट में बैंकिेंग क्षेत्र में सुधार और निजीकरण को बढ़ावा देने की घोषणा की थी. शनिवार को संसद में बजट चर्चा समाप्त हो गई और सरकार ने इन सुधारों पर आगे बढ़ने की मंशा साफ कर दी जिसे बाजार ने हाथों-हाथ लिया है.

ये भी पढ़ें:
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »