बिल गेट्स के वेंचर में 375 करोड़ रुपये का निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज 

इस कदम से रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी बिल गेट्स, जेफ बेजोस, माइकल ब्लूमबर्ग, जैक मा, मासायोशी सोन जैसे दिग्गज निवेशकों की कतार में आ गये हैं. इन सभी निवेशकों ने बिल गेट्स के क्लीन एनर्जी के उद्यम ब्रेकथ्रू एनर्जी वेंचर्स (BEV) में निवेश किया है.

Advertisement
रिलायंस इंडस्ट्रीज करेगी बिल गेट्स के वेंचर में निवेश रिलायंस इंडस्ट्रीज करेगी बिल गेट्स के वेंचर में निवेश

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 13 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:33 AM IST
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज करेगी बिल गेट्स के वेंचर में निवेश
  • यह दुनिया में क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने का वेंचर है
  • रिलायंस इसमें करीब 375 करोड़ का निवेश करेगी

रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया के दिग्गज कारोबारी बिल गेट्स के क्लीन एनर्जी के उद्यम ब्रेकथ्रू एनर्जी वेंचर्स (BEV) में 5 करोड़ डॉलर करीब 375 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इस कदम से रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी बिल गेट्स, जेफ बेजोस, माइकल ब्लूमबर्ग, जैक मा, मासायोशी सोन जैसे दिग्गज निवेशकों की कतार में आ गये हैं. 

इन सभी निवेशकों ने बिल गेट्स के क्लीन एनर्जी के उद्यम ब्रेकथ्रू एनर्जी वेंचर्स (BEV) में निवेश किया है. इस तरह फंड में रिलायंस करीब 5.75 फीसदी का योगदान करेगी. यह निवेश कई टुकड़ों में अगले 8 से 10 साल में किया जाएगा. 

Advertisement

क्या कहा रिलायंस ने 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है, 'कंपनी ने ब्रेकथ्रू एनर्जी वेंचर सेंकड, एलपी (BEV) में 50 मिलियन डॉलर के पूंजीगत योगदान के लिए एक एग्रीमेंट किया है. यह एक लिमिटेड पार्टनरशिप फर्म है जिसका गठन अमेरिका के डेलवेयर स्टेट के कानून के तहत किया गया है.' 

क्या है गेट्स का ग्रीन एनर्जी वेंचर 

बिल गेट्स का ग्रीन एनर्जी वेंचर BEV महत्वपूर्ण एनर्जी और कृषि टेक्नोलॉजी के विकास के लिए निवेश कर जलवायु संकट का समाधान तलाश करता है. निवेशकों से फंड जुटाकर बीईवी उसे स्वच्छ ऊर्जा के समाधानों में लगाता है. इस फंड का उद्देश्य नेट जीरो इमिशन यानी बिल्कुल उत्सर्जन न करने वाली कंपनियों में निवेश करना है.  

रिलायंस ने कहा कि इन सभी प्रयासों का भारत पर भी गहरा असर पड़ने वाला है और इससे समूची मानवता की भलाई होगी. यही नहीं, इससे अच्छा रिटर्न भी हासिल होगा. इस निवेश को अभी ​भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी लेनी होगी. 

Advertisement

गौरतलब है कि वैसे तो रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कई विदेशी कंपनियों में निवेश किया है या उसे खरीदा है, लेकिन यह निवेश इस लिहाज से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें एक सामाजिक सरोकार जुड़ा हुआ है. बिल गेट्स का यह वेंचर दुनिया में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और जलवायु को बेतहर बनाने के प्रयास में लगा हुआ है. 


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »