RIL से TCS तक... पिछले हफ्ते हुआ था जोरदार घाटा, आज क्या रहा हाल?

Reliance से लेकर TCS तक सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में शामिल सात फर्मों में पैसे लगाने वाले निवेशकों को बीते सप्ताह तगड़ा घाटा उठाना पड़ा और उनके 1.54 लाख करोड़ रुपये चार दिन में ही स्वाहा हो गए थे.

Advertisement
रिलायंस समेत कई दिग्गज कंपनियों को तगड़ा घाटा. (File Photo: ITG) रिलायंस समेत कई दिग्गज कंपनियों को तगड़ा घाटा. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

भारतीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह दिग्गज कंपनियों को बड़ा नुकसान हुआ था और घाटा उठाने वाली कंपनियों की लिस्ट में सबसे ऊपर मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम रहा था. महज चार कारोबारी दिनों वाले हफ्ते में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 640 अंक की गिरावट में रहा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 171 अंक फिसला. 

Advertisement

इस बीच सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ा क्रैश (Sensex-Nifty Crash) भी देखने को मिला. हालांकि, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की धांसू शुरुआत हुई और दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में खुले. BSE Sensex  300 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ 75,000 के पार खुला. इस बीच बीते हफ्ते बड़ा नुकसान उठाने वाली कंपनियों के शेयरों पर नजर डालें, तो इनमें बदलाव देखने को मिला है. 

बीते हफ्ते हुआ था तगड़ा नुकसान
जहां सोमवार को सेंसेक्स निफ्टी धुआंधार तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं, तो वहीं पिछले हफ्ते ये बिखरे हुए नजर आए थे. बीएसई सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों की बात करें, तो इनमें शामिल सात कंपनियों को तगड़ा घाटा उठाना पड़ा था और इनका कुल मार्केट कैपिटलाजेशन कंबाइंड रूप से 1.54 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कम हो गया था. जबकि तीन कंपनियों ने पैसे लगाने वालों को कमाई कराई थी. 

Advertisement

Reliance समेत इन कंपनियों को झटका
चार कारोबारी दिनों में मार्केट कैप के लिहाज देश की सबसे बड़ी कंपनी मुकेश अंबानी की रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था. Reliance Market Cap घटकर 17.87 लाख करोड़ रुपये पर आ गया और निवेशकों के 46,078 करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. लेकिन सोमवार को रिलायंस का शेयर शुरुआती कारोबार में ग्रीन जोन में नजर आया और  इसकी मार्केट वैल्यू 17.92 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. हालांकि, बाजार के अंत में ये फिसला और मार्केट वैल्यू गिरकर 17.85 लाख करोड़ रुपये रह गई.   

HDFC Bank की बात करें, तो इसके मार्केट कैप में 33,333 करोड़ रुपये की गिरावट आई थी और ये कम होकर 11.46 लाख करोड़ रुपये रह गया था, जबकि सोमवार को ये बैंकिंग शेयर भी मामूली फिसलकर बंद हुआ और इसका एमकैप 11.45 लाख करोड़ के करीब रह गया. Bharti Airtel का शेयर फिसला है और मार्केट कैप बीते हफ्ते के 11.15 लाख करोड़ रुपये से कम होकर 10.85 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है. 

टाटा की TCS से HUL तक का हाल 
निवेशकों का पैसा बीते सप्ताह डुबोने वाली अन्य कंपनियों में टाटा ग्रुप की टीसीएस भी आगे थी. TCS Market Cap 22,920 करोड़ रुपये गिरकर 8.15 लाख करोड़ रुपये पर आ गया था, लेकिन सोमवार को इसका शेयर उछला और मार्केट कैप 8.32 लाख करोड़ पर पहुंच गया. FMCG कंपनी HUL की मार्केट वैल्यू फिर फिसली है और बीते हफ्ते के 5.04 लाख करोड़ रुपये से घटकर 4.90 लाख करोड़ पर आ गई, इसका शेयर डेढ़ फीसदी फिसला. 

Advertisement

Bajaj Finance Market Cap गिरावट के साथ पिछले हफ्ते 5.63 लाख करोड़ रुपये पर आ गया था, लेकिन सोमवार को भी इसके शेयर में गिरावट आई और ये 5.52 लाख करोड़ रुपये रह गया. ICICI Bank MCap की बात करें, तो ये बीते सप्ताह तगड़ी गिरावट के बाद 9 लाख करोड़ रुपये रह गया और सोमवार को इस स्तर की नीचे खिसककर 8.84 लाख करोड़ पर आ गया.

फायदा कराने वाली 3 कंपनियों के शेयर 
अब बात करते हैं बीते सप्ताह निवेशकों को फायदा कराने वाली कंपनियों की स्थिति के बारे में, तो LT का मार्केट कैप बढ़कर 5.61 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा था और निवेशकों ने चार दिन में 20,608 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी, सोमवार को ये भी गिरकर 5.51 लाख करोड़ रुपये रह गया. SBI Market Cap पिछली क्लोजिंग के 8.90 लाख करोड़ रुपये से गिरकर सोमवार को बाजार बंद होने पर 8.81 लाख करोड़ रुपये हो गया. वहीं LIC Market Cap 5.20 लाख करोड़ रुपये से कम होकर 5.17 लाख करोड़ रुपये रह गया. 

मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश के सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट देखें, तो तमाम उतार-चढ़ाव के बाद भी मुकेश अंबानी की रिलायंस का दबदबा कायम है और ये नंबर-1 पायदान पर है.

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »