Rakesh Jhunjhunwala ने जब मांगी थी भगवान से पैसा खर्च करने की हिम्मत, करना चाहते थे ये काम

Rakesh Jhunjhunwala Death: एक रिपोर्ट के अनुसार, राकेश झुनझुनवाला अपनी सालाना कमाई का करीब 25 फीसदी हिस्सा भारत में जनकल्याण के कार्य के लिए दान करते थे. झुनझुनवाला स्टार हेल्थ और एपटेक लिमिटेड जैसी कई कंपनियों के प्रमोटर भी थे.

Advertisement
राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन (फाइल फोटो) राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 12:05 AM IST
  • कमाई का एक हिस्सा करते थे दान
  • फिलैंथ्रोपिक फाउंडेशन बनाने की कही थी बात

शेयर मार्केट (Share Market) के बिगबुल राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है.  उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली. राकेश झुनझुनवाला अपने पीछे हजारों करोड़ की संपत्ति छोड़कर गए हैं. महज 5,000 रुपये से निवेश की शुरुआत करने वाले झुनझुनवाला ने 40 हजार करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा किया था. लेकिन एक समय ऐसा भी आया था, जब उन्होंने कहा था कि अब मैं पैसा नहीं कमाना चाहता हूं. वो अपनी कमाई का एक हिस्सा समाज कल्याण में लगाना चाहते थे.

Advertisement

खर्च करने की हिम्मत मांगते थे

पिछले साल एक कार्यक्रम में राकेश झुनझुनवाला ने कहा था- 'मेरे पास पैसा है, लेकिन मैं इसे खर्च करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता. मैं अब भगवान से अधिक पैसे नहीं मांगता, मैं यह ताकत मांगता हूं कि मैं इस पैसे को लोगों के कल्याण के लिए दान कर सकूं.' राकेश झुनझुनवाला करीब 500 करोड़ रुपये की पूंजी से रेयर फाउंडेशन नाम से एक फिलैंथ्रोपिक फाउंडेशन बनाने की बात कही थी.

कमाई का एक हिस्सा करते थे दान

उन्होंने कहा था कि इस फाउंडेशन को प्रोफेशनल लोगों द्वारा चलाया जाएगा और इस प्रोजेक्ट से अच्छे लोगों को जोड़ा जाएगा. उन्होंने हेल्थ केयर जैसे सेक्टर में भी बड़ा निवेश किया था. एक रिपोर्ट के अनुसार, राकेश झुनझुनवाला अपनी सालाना कमाई का करीब 25 फीसदी हिस्सा भारत में जनकल्याण के कार्य के लिए दान करते थे.

Advertisement

कई कंपनियों के थे प्रमोटर

झुनझुनवाला ने स्टार हेल्थ और एपटेक लिमिटेड जैसी कई कंपनियों के प्रमोटर भी थे. उनकी ट्रेडिंग और निवेश फर्म रेयर एंटरप्राइजेज का नाम उनके नाम के पहले दो अक्षर और उनकी पत्नी रेखा के नाम से लिया गया है. राकेश झुनझुनवाला आखिरी बार लोगों के बीच अकासा एयरलाइन की लान्चिंग इंवेट में आए थे. पिछले कुछ महीनों से उनकी उनकी हेल्थ ठीक नहीं थी. 

इन कंपनियों में किया था बड़ा निवेश

झुनझुनवाला रेयर इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी चलाते थे. उन्होंने अपनी इस फर्म के माध्यम से कई कंपनियों में बड़ा निवेश किया था. इनमें टाइटन, टाटा मोटर्स, क्रिसिल, अरबिंदो फार्मा, प्राज इंडस्ट्रीज, एनसीसी, एप्टेक लिमिटेड, आयन एक्सचेंज, एमसीएक्स, फोर्टिस हेल्थकेयर, ल्यूपिन, वीआईपी इंडस्ट्रीज, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज, रैलिस इंडिया, जुबिलेंट लाइफ साइंसेज जैसी कंपनियां शामिल हैं. 

फोर्ब्स (Forbes) के अनुसार, झुनझुनवाला 2021 में भारत के 36वें सबसे अमीर व्यक्ति और 2022 में अब तक दुनिया के 440वें सबसे अमीर व्यक्ति थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »