PAK में 22 रुपये घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

पेट्रोल और डीजल के दाम में पाकिस्‍तान सरकार ने एक बार फिर कटौती की है. पिछले सप्‍ताह भी इसमें कटौती की थी. यह कटौती मार्च और अप्रैल में भारी बढ़ोतरी के बाद आया है.

Advertisement
पाकिस्‍तान में पेट्रोल और डीजील के दाम कम हुए. (Photo-ITG) पाकिस्‍तान में पेट्रोल और डीजील के दाम कम हुए. (Photo-ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

पाकिस्‍तान सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की है. इससे पहले, पिछले हफ्ते ही 6 से 7 रुपये तक पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए थे. अब एक बार फिर ईंधन की कीमतों में कटौती की है. पेट्रोल और डीजल के दाम को 22 रुपये प्रति लीटर तक कम किया गया है. 

पेट्रोल पर 22 रुपये और हाई स्‍पीड डीजल (HSD) पर 22 रुपये प्रति लीटर कटौती की गई है. अब पेट्रोल की कीमत 380 रुपये प्रति लीटर हो चुका है और डीजल के दाम 381 रुपये प्रति लीटर हो चुका है. यह कटौती ग्‍लोबल स्‍तर पर कच्‍चे तेल के दाम में गिरावट के बाद आई है. 

Advertisement

ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में एक सप्‍ताह के दौरान 11 फीसदी की गिरावट आई है, क्‍योंकि ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता होने की चर्चा हो रही है और प्रस्‍ताव पर अमेरिका विचार कर रहा है. हालांकि, कुछ तीखे बयान भी आए हैं, जिससे तनाव बना हुआ है. खासकर होर्मुज को लेकर अभी सहमति बनती हुई नहीं दिख रही है.

केरोसीन के दाम भी घटे
पाकिस्‍तान के पेट्रोलियम डिवीजन ने कहा कि नई कीमतें 30 मई से शुरू होने वाले हफ़्ते में लागू रहेंगी. इस बीच, ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी ने एक नोटिफिकेशन जारी किया जिसमें कहा गया कि केरोसिन की कीमत 313.44 से घटाकर 272 रुपये की जा रही है. यह कीमतें पाकिस्‍तनी रुपये के हिसाब से है. 

छोटी कटौती, बड़ी बढ़ोतरी
पिछले दो हफ्ते से पेट्रोल-डीजल भले ही कम हो रहे हैं, लेकिन पाकिस्‍तान सरकार ने पिछले कुछ समय के दौरान पेट्रोल और डीजल के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी भी की है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल जंग शुरू होने के बाद सरकार ने 6 मार्च को ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें 55 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी थीं. इसके बाद फिर 2 अप्रैल को भी 43 फीसदी पेट्रोल के दाम और 55 फीसदी डीजल के दाम बढ़ाए गए थे. 

Advertisement

गौरतलब है कि पेट्रोल का इस्तेमाल ज़्यादातर निजी वाहनों, छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दोपहिया वाहनों में होता है, और इसका सीधा असर मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के बजट पर पड़ता है. हाई-स्पीड डीजल का इस्तेमाल मुख्य रूप से भारी माल ढुलाई वाले वाहनों और बड़े जनरेटरों में होता है. 

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम
बता दें भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ोतरी थोड़ा-थोड़ा करके 4 बार में की गई है, ताकि महंगाई का ज्‍यादा भार आम नागरिकों पर ना हो. यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों को नुकसान से भरपाई के लिए किए गए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »