Trump Trading Tension: ट्रंप की ट्रेडिंग टेंशन... तीन महीने में 3642 सौदे, हर 35 मिनट में एक ट्रेड!

Donald Trump Tension: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर हुए वित्तीय खुलासे से पता चला है कि उनके निवेश खातों में 90 दिनों में 3,642 लेन-देन हुए और हर 35 मिनट में एक ट्रेड किया गया था.

Advertisement
ट्रंप के निवेश खातों को लेकर हुए हैं बड़े खुलासे. (Photo: Reuters) ट्रंप के निवेश खातों को लेकर हुए हैं बड़े खुलासे. (Photo: Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन फिर बढ़ गई है. उनके इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो की वित्तीय जानकारी सामने आने के बाद नए सिरे से जांच शुरू हो गई है. इसमें असाधारण ट्रेडिंग एक्टिविटीज का खुलासा हुआ है, जिसमें सिर्फ तीन महीनों में ही 3,600 से अधिक सौदे किए है. इतने बड़े स्तर पर किए गए सौदों ने बहस छेड़ दी है कि क्या इस तरह का व्यापार एक मौजूदा राष्ट्रपति के लिए उचित है. हालांकि, ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन ने साफ कहा है कि निवेश के प्रबंधन में Donald Trump की कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है.

Advertisement

6560Cr रुपये के हुए थे सौदे!
सीबीएस न्यूज के एनालिसिस में सामने आया है कि डोनाल्ड ट्रंप के निवेश खातों में 6 जनवरी से 30 मार्च 2026 के बीच 3,642 लेनदेन हुए. इनमें 1,000 से अधिक कंपनियां और फंड शामिल थे. खुलासे से पता चला है कि इस अवधि में 212 मिलियन डॉलर से लेकर 695 मिलियन डॉलर (करीब 6560 करोड़ रुपये)  तक के लेनदेन हुए, जिनमें 1,026 कंपनियों और फंडों में 2,346 खरीद और 1,296 बिक्री शामिल हैं. करीब हर 25 मिनिट में एक ट्रेड हुआ. 

IT-टेक कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी
ट्रंप के इन सौदों में रिपोर्ट के अनुसार आईटी और टेक कंपनियों की सबसे बड़ी हिस्सेदारी रही. माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, मेटा, नेटफ्लिक्स, ओरेकल और एएमडी इनमें शामिल थी. कुल मिलाकर, इन शेयरों की खरीद कम से कम 43 मिलियन डॉलर और बिक्री 24 मिलियन डॉलर रही.

Advertisement

दस्तावेजों से पता चला है कि मार्च के दौरान ट्रेड में तेज वृद्धि हुई और ट्रंप के निवेश खातों से 1,565 लेनदेन हुए. सिर्फ 23 मार्च को एक ही सत्र में 283 खरीदारी और 17 बिक्री दर्ज की गई. इस दौरान NVIDIA और पलान्टिर के सौदों ने चौंकाया. रिपोर्ट की मानें, तो 6 जनवरी को 500,001 डॉलर से लेकर 1 मिलियन डॉलर तक के NVIDIA Share खरीदे. ट्रंप खातों से इन सौदों के समय को लेकर कुछ सांसदों और समूहों ने आलोचना की, हालांकि गड़बड़ी का कोई सबूत पेश नहीं किया गया.

किसने उठाई जांच की मांग? 
ट्रंप के निवेश खातों से जुड़े इस खुलासे के बाद डेमोक्रेटिक सांसदों ने कड़ी आलोचना की. सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन ने संभावित इनसाइडर ट्रेडिंग के रूप में इसे पेश कर वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट से मामले की जांच की मांग की है. कोलंबिया लॉ स्कूल के प्रोफेसर रिचर्ड ब्रिफॉल्ट ने कहा है कि राष्ट्रपति एक अनूठी स्थिति में होते हैं, क्योंकि उनके सार्वजनिक बयान और नीतिगत निर्णय शेयर की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं.

ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन ने किया इनकार
इन खुलासों को ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन की ओर से खारिज किया गया है, कि राष्ट्रपति शेयरों के चयन या सौदों को अंजाम देने में सीधे तौर पर शामिल थे. एक बयान में कंपनी ने कहा कि न तो ट्रंप, न ही उनके परिवार और न ही ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने निवेशों में कोई भूमिका निभाई. बल्कि बाहरी प्रबंधकों ने इस पोर्टफोलियो को स्वतंत्र रूप से संभाला. वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भी बचाव करते हुए कहा कि ट्रंप व्यक्तिगत रूप से हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग में शामिल नहीं थे और इन लेन-देन के लिए एक बाहरी इन्वेस्टमेंट मैनेजर जिम्मेदार था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »