Multibagger Stock: 18 हजार निवेश करने वाले बने करोड़पति, इस स्टॉक ने दिया जोरदार रिटर्न

Multibagger Stock: इस स्मॉल कैप स्टॉक ने लॉन्ग टर्म में अपने निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है. पिछले पांच दिनों में कंपनी के शेेयरों में 10 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई है.

Advertisement
इस स्टॉक ने दिया बंपर रिटर्न. इस स्टॉक ने दिया बंपर रिटर्न.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 7:15 PM IST

कुछ शेयर ऐसे होते हैं, जो अपने निवेशकों को मालामाल कर देते हैं और कुछ उन्हें जोरदार झटका दे जाते हैं. कहा जाता है कि शेयर मार्केट कैलकुलेशन का खेल है. अगर आपने सही कैलकुलेशन के साथ दांव लगाया, तो फिर आप तगड़ा मुनाफा हासिल कर सकते हैं. लेकिन अगर दांव उल्टा पड़ा तो भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है. कई शेयर ऐसे होते हैं, जिनपर निवेशकों ने कई साल पहले दांव खेला होता है और वो उन्हें लॉन्ग टर्म में तगड़ा रिटर्न दे जाते हैं. ऐसा ही एक शेयर है FMCG कंपनी हिंदुस्तान फूड्स (Hindustan foods) का, जिसने लॉन्ग टर्म में अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है. 

Advertisement

18 हजार निवेश करने वाले बने करोड़पति

इस स्मॉल कैप स्टॉक ने 11 साल में 18 हजार रुपये के निवेश करने वालों को करोड़पति बना दिया है. हालांकि, इस साल ये स्टॉक 9 फीसदी टूटा है. फिलहाल हिंदुस्तान फूड्स 565 रुपये के लेवल पर है. कंपनी का मार्केट कैप 6373.91 करोड़ रुपये है. हिंदुस्तान फूड्स के शेयर 21 अगस्त 2012 को महज एक रुपये में मिल रहे थे. तब से लेकर अब तक इसके शेयरों में 56,435 फीसदी का उछाल आया है. यानी सिर्फ 18 हजार रुपये का निवेश एक करोड़ रुपये की पूंजी में तब्दील हो गई है. शॉर्ट टर्म में भी इस स्टॉक ने जोरदार रिटर्न दिया है.

शॉर्ट टर्म में रिटर्न

पिछले साल 21 जून 2022 को हिंदुस्तान फूड्स के शेयर 328.73 रुपये पर थे. इसके बाद अगले छह महीने में यह 128 फीसदी चढ़कर 5 दिसंबर 2022 को 749.15 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए. हालांकि, इसके बाद शेयरों की रफ्तार थम गई और यहां से गिरावट का दौर शुरू हो गया. हिंदुस्तान फूड्स के स्टॉक ने पिछले 10 साल में 35000 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है. वहीं, छह साल में निवेशकों को 1627 फीसदी का रिटर्न मिला है.

Advertisement

पॉपुलर प्रोडक्ट्स बनाती है कंपनी

मार्केट के जानकारों का मानना है कि इसके शेयरों के लिए पहला रेजिस्टेंस 560.2 फिर 565.4 और फिर 576 रुपये पर है. वहीं,सपोर्ट की बात करें, तो इसे 544.4, 533.8 और फिर 528.6 रुपये के लेवल पर मिल रहा है. हिंदुस्तान फूड्स डेटॉल, विम, नाइसिल, संतूर, डिटॉल जैसे पॉपुलर प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 64.85 फीसदी और पब्लिक शेरहोल्डिंग 35.15 फीसदी है. पिछले पांच दिनों में इसके शेयरों में 12.19 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »