LPG शॉर्टेज के बीच 30 रुपये के शेयर में तूफानी तेजी, 20% तक चढ़ा भाव

एलपीजी की कमी के बीच शेयर बाजार में गिरावट जारी है, लेकिन कुछ शेयरों में शानदार उछाल है. इनमें से एक 30 रुपये वाले शेयर में 20 फीसदी की उछाल देखी गई है.

Advertisement
एलपीजी क्राइसिस के बीच शेयर में तूफानी तेजी. (Photo: Representative/ITG) एलपीजी क्राइसिस के बीच शेयर में तूफानी तेजी. (Photo: Representative/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

मिडिल ईस्‍ट में चल रहे जंग के बीच शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है. पिछले दो सत्रों के दौरान शेयर बाजार तेजी से गिरा है. हालांकि इस बीच, कुछ शेयर में तेजी देखी जा रही है. भारत में एलपीजी शॉर्टेज के बीच कुछ भारतीय शेयर तेजी से उछले हैं और इनमें 20 फीसदी तक की उछाल देखी जा रही है. 

Advertisement

इन कंपनियों में जैपन इंडस्ट्रीज लिमिटेड , टीटीके प्रेस्टीज लिमिटेड और बटरफ्लाई गांधीमथी अप्लायंसेज लिमिटेड जैसी घरेलू उपकरण निर्माताओं के शेयरों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में उछाल आया, क्योंकि LPG की संभावित कमी की चिंताओं के बीच इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग में तेजी आई.

20 फीसदी तक चढ़े ये शेयर
नए अपडेट के मुताबिक, जयपान इंडस्ट्रीज के शेयरों में 20 प्रतिशत की तेजी आई और यह 30 रुपये के पार पहुंच गया. टीटीके प्रेस्टीज और बटरफ्लाई गांधीमथी अप्लायंसेज के शेयरों में क्रमशः 6.59 प्रतिशत और 5.03 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. ईपैक ड्यूरेबल लिमिटेड, बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड और स्टोव क्राफ्ट लिमिटेड जैसे अन्य संबंधित शेयरों में भी तेजी देखी गई, जिनमें क्रमशः 1.66 प्रतिशत, 1.67 प्रतिशत और 1.24 प्रतिशत की उछाल रही. 

मार्केट से गायब हुए इंडक्‍शन 
इन शेयरों में तेजी की बड़ी वहज एलपीजी शॉर्टेज बताया जा रहा है. एलपीजी की कमी के कारण इंडक्शन कुकटॉप और अन्य इलेक्ट्रिक कुकिंग प्रोडक्‍ट्स क्विक कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म पर 'ऑउट ऑफ स्‍टॉक हैं. सरकारी अधिकारियों का कहना है कि एलपीजी को लेकर घबराहट में बुकिंग हुई है, जिस कारण इसकी दाम में बढ़ोतरी हुई है. भारत में गैस की किल्‍लत नहीं है. 

Advertisement

उपभोक्ता तेजी से इंडक्शन कुकटॉप की ओर रुख कर रहे हैं, जो पारंपरिक गैस स्टोव का एक सुविधाजनक और अपेक्षाकृत किफायती विकल्प है. आपूर्ति में व्यवधान और खाना पकाने की गैस की बढ़ती कीमतों के डर से यह बदलाव तेजी से हो रहा है.

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेलर्स ने इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग में भारी उछाल दर्ज किया है. फ्लिपकार्ट के एक प्रवक्ता के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन कुकिंग उपकरणों की बिक्री में तेजी देखी गई है. पिछले चार-पांच दिनों में बिक्री की मात्रा पिछले हफ्तों की तुलना में चार गुना बढ़ गई है. यह उछाल विशेष रूप से दिल्ली, कोलकाता और उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों में अधिक स्पष्ट है.

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें) 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »