आईपीओ में निवेश करने का प्लान (IPO Investment Plan) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज 631 करोड़ रुपये का इश्यू ओपन होने जा रहा, जिसका नाम सीएमआर ग्रीन टेक आईपीओ (CMR Green Tech IPO) है. पूरी तरह ऑफर फॉर सेल ये इश्यू अपनी ओपनिंग से पहले ही तगड़ी कमाई का सिग्नल दे रहा है और ग्रे-मार्केट में इसकी जीएमपी करीब 33% चल रहा है. आइए जानते हैं इसके प्राइस बैंड से लेकर लॉट साइज तक पूरी डिटेल.
5 जून तक लगा सकेंगे बोली
CMR Green Tech IPO 3 जून से ओपन होकर 5 जून को बंद होगा. प्री आईपीओ मार्केट कैप की बात करें, तो ये 4,205.87 करोड़ रुपये है. इसके तहत कंपनी 2 रुपये की फेसवैल्यू वाले 3.29 करोड़ शेयर बिक्री के लिए पेश करेगी.
इतना है शेयरों का प्राइस बैंड
बात करें, इस आईपीओ के प्राइस बैंड के बारे में, तो कंपनी ने CMR Green Tech Share के लिए 182-192 रुपये का प्राइस बैंक तय किया है. हर शेयर पर कंपनी के कर्मचारियों को डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, जो 18 रुपये का है. यानी उन्हें बोली लगाने के लिए ये स्टॉक 174 रुपये के भाव पर मिलेगा.
15000 रुपये से कम में बनें पार्टनर
सीएमआर ग्रीन टेक आईपीओ के मुनाफे में हिस्सेदार बनने के लिए आपको 15,000 रुपये से भी कम का निवेश करना होगा. दरअसल, कंपनी ने आईपीओ के तहत 78 शेयरों का लॉट साइज तय किया है और अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल इन्वेस्टर को कम से कम 14,976 रुपये का निवेश करना होगा. अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगाई जा सकती है और निवेश की रकम 1,94,688 रुपये होगी.
ग्रे-मार्केट में अभी से धमाल
इस आईपीओ ने खुलने से पहले ही ग्रे-मार्केट में गदर काटना शुरू कर दिया है. मंगलवार 3 जून को सुबह 8 बजे के लगभग CMR Green Tech GMP 63 रुपये प्रति शेयर चल रहा था, जो इसके तय किए गए अपर प्राइस बैंड से करीब 32.81% अधिक है. अगर इस जीएमपी के आधार पर शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स BSE-NSE पर इसके शेयर लिस्ट होते हैं, तो ये 255 रुपये पर डेब्यू कर सकते हैं.
शेयरों का अलॉटमेंट कब?
3 जून से 5 जून तक रिटेल निवेशक इस आईपीओ में पैसे लगा सकते हैं. इश्यू क्लोज होने के बाद इसके शेयरों का अलॉटमेंट 8 जून को होगा. रिफंड प्रोसेस 9 जून को शुरू होगा, तो वहीं निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट भी इसी दिन कर दिए जाएंगे. वहीं शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 10 जून तय की गई है.
कंपनी करती है ये काम
CMR Green Technologies Limited की शुरुआत 2006 में की गई थी. ये एक एक नॉन-फेरस मेटल रीसाइक्लर और सेकेंडरी एल्युमीनियम मार्केट कंपनी है, जो एल्युमीनियम और जिंक डाई-कास्टिंग अलॉय में स्पेशिएलिटी रखती है. कंपनी एल्युमीनियम बिलेट्स बनाती है, जिनकी सप्लाई ऑटोमोटिव और नॉन-ऑटोमोटिव दोनों सेक्टर्स में होती है. कंपनी Honda Cars India, Bajaj Auto, Hero MotoCorp, Royal Enfield, Endurance Tech, Maruti Suzuki और Jindal Stainless जैसी कंपनियों को सर्विस देती है.
(नोट- शेयर बाजार या आईपीओ मार्केट में किसी भी निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)
आजतक बिजनेस डेस्क