उधर इजरायल में PM मोदी... इधर ट्रेड डील को लेकर आ गई बड़ी खबर

भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है. दोनों देशों के प्रतिनिधि नई दिल्‍ली में इसपर चर्चा कर रहे हैं. हालांकि साल 2021 में भी इसपर चर्चा हुई थी.

Advertisement
एयरपोर्ट पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ PM मोदी. (Photo: ITG) एयरपोर्ट पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ PM मोदी. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:53 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 से 26 फरवरी तक इजरायल दौरे पर हैं. इस दौरे का मुख्‍य उद्देश्‍य द्विपक्षीय रिश्तों को और अधिक रणनीतिक और बहुआयामी बनाने पर जोर देना है. इसके साथ ही डिफेंस, साइंस-टेक्‍नोलॉजी, ट्रेड, एग्रीकल्‍चर, जल प्रबंधन और लोगों के बीच संपर्क जैसे सेक्‍टर्स को मजबूत करने पर फोकस होगा. 

इस बीच, ट्रेड डील को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है. यहां पीएम मोदी का दौरा समाप्‍त होने से पहले ही फ्री ट्रेड डील पर चर्चा शुरू हो गई है और आगे चलकर FTA पूरा किया जा सकता है. मंगलवार को अधिकारिक बयान जारी किया गया था कि दोनों देशों के बीच एफटीए पर चर्चा शुरू हुई और तीन दिनों के लिए मीटिंग रखी गई थी. 26 फरवरी यानी आज इस बैठक का आखिरी दिन है, जो नई दिल्‍ली में आयोजित हो रहा है. 

Advertisement

बयान के मुताबिक, दोनों देशों ने व्‍यापारिक संबंधों को मजबूत करने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए फ्री ट्रेड डील (FTA) के लिए बातचीत का पहला दौर शुरू किया है. हालांकि इसकी नींव पिछले साल नवंबर में रख दी गई थी, जब दोनों देशों ने FTA पर बातचीत  करने के लिए संदर्भ की शर्तों (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए थे.

4 साल पहले ही रुक गई थी बातचीत 
वाणिज्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत-इजरायल मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए बातचीत का पहला दौर 23 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में शुरू हुआ और यह 26 फरवरी तक रहने वाला है . इससे पहले भी दोनों देशों के बीच आठ दौर की चर्चा हुई थी, लेकिन अक्टूबर, 2021 के बाद यह चर्चा कई कारणों की वजह से रुक गई थी. 

Advertisement

अब नए दौर की बातचीत के दौरान दोनों देशों के तकनीकी विशेषज्ञ चर्चा करेंगे. कई सत्रों के माध्‍यम से इनकी चर्चा चलेगी, जिसके तहत मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के कई पहलुओं पर विस्‍तार से चर्चा होगी और किसी दोनों पक्षों के सहमति वाले नतीजों पर पहुंचा जाएगा. 

दोनों देशों के बीच कितना बड़ा व्‍यापार? 
भारत और इजरायल के पास बहुत ज्‍यादा बड़ा कारोबार नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे दोनों देशों के बीच कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच कुल गूड्स व्यापार लगभग US $ 3.62 – 3.75 बिलियन डॉलर यानी करीब 340 अरब रहा. भारत से इज़राइल को निर्यात लगभग $2.1 – 2.14 बिलियन था और आयात $1.5 – 1.6 बिलियन रहा. 

भारत, इजराइल का एशिया में दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. इन दोनों के बीच व्यापार में हीरे (diamonds), रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि उत्पाद शामिल हैं. इसके अलावा, तकनीक-आधारित वस्तुओं और मशीनरी में भी व्यापार बढ़ रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement