चांदी के भाव में भारी इज़ाफा, सोना भी महंगा, जानें आज कितना बढ़ा गोल्ड-सिल्वर रेट

Sone-Chandi Rates: 2 जून को सोना-चांदी के भाव में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सोने का रेट जहां 1 लाख 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है तो वहीं, चांदी की कीमत बढ़ने के साथ 2 लाख 66 हजार रुपये किलो से अधिक है. आइए जानते हैं आज कितने रुपये महंगा हुआ सोना और चांदी.

Advertisement
24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 56 हजार के पार (File Photo-ITG) 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 56 हजार के पार (File Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

सोना-चांदी की कीमतों में आज फिर इजाफा हुआ है. भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार यानी 2 जून को चांदी की कीमत 2 लाख 66 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है. वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट भी 1 लाख 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर  2 जून 2026 की सुबह जारी रेट्स के मुताबिक, 22 कैरेट सोने की कीमत 143167 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि 23 कैरेट सोने का दाम 155670 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

Advertisement

चांदी का रेट क्या है?
मंगलवार, 02 जून की सुबह चांदी का भाव 2 लाख 66 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है, जो बीते दिन 2 लाख 63 हजार रुपये था. बता दें कि ibja की ओर से जारी रेट्स सर्वमान्य हैं. केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा सोमवार से शुक्रवार सुबह और शाम दिन में दो बार सोना-चांदी के रेट्स अपडेट किए जाते हैं. वहीं, शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते. 

आइए जानते हैं बीते कारोबारी दिन की तुलना में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी 

  शुद्धता सोमवार शाम के रेट मंगलवार सुबह का रेट कितने महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     155536 156296 760 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      154913 155670 757 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      142471 143167 696 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      116652 117222 570 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      90989 91433 444 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      263250 266200
2950 रुपये महंगी

1 जून को सुबह और शाम में क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

Advertisement

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 155599
  • शाम का रेट-  155536

 
22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  142529
  • शाम का रेट-  142471

 
चांदी की कीमत

  • सुबह का रेट- 262900
  • शाम का रेट- 263250

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. इसमें टैक्स, मेकिंग चार्ज एवं जीएसटी शामिल नहीं होता है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »