Adani Guna Plan: ₹1060Cr का निवेश... 1500 लोगों को रोजगार, गुना में गौतम अडानी का बड़ा प्लान

Adani Cement In Guna: गौतम अडानी ने बीते साल भोपाल में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मध्य प्रदेश के लिए बड़े निवेश का ऐलान किया था. अब इसकी शुरुआत हो चुकी है और अडानी सीमेंट की ग्राइंडिंग यूनिट का गुना जिले में शिलान्यास किया गया है.

Advertisement
अडानी सीमेंट के यूनिट का मध्य प्रदेश के गुना में शिलान्यास. (Photo: Screengrab) अडानी सीमेंट के यूनिट का मध्य प्रदेश के गुना में शिलान्यास. (Photo: Screengrab)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:31 PM IST

गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप ने मध्य प्रदेश के गुना के लिए मेगा प्लान की शुरुआत कर दी है. रविवार को यहां पर अडानी सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट का शिलान्यास किया गया. Adani Group द्वारा जिले में भारी-भरकम 1060 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे. शिलान्यास समारोह में बोलते हुए अडानी एंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव अडानी ने कहा कि हमने MP Guna में अडानी सीमेंट के नए प्लांट का भूमि पूजन किया है और इसके साथ आज न सिर्फ एक प्रोजेक्ट की शुरुआत हो रही है, बल्कि यह मध्य प्रदेश के विकास को एक नई दिशा देने का काम करेगा. 

Advertisement

1500 लोगों को मिलेगा रोजगार
Guna में अडानी सीमेंट का प्लान इस प्रोजेक्ट के तहत 1060 करोड़ रुपये के निवेश का है. बता दें कि गुना के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा. प्रणव अडानी के मुताबिक, इस सीमेंट प्रोजेक्ट के जरिए लगभग 1,500 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल सकेगा. यही नहीं, आने वाले समय में यह प्रोजेक्ट राज्य के खजाने में 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान देगा.

अडानी एंटरप्राइजेज के एमडी प्रणव अडानी के मुताबिक, फिलहाल अडानी सीमेंट की क्षमता 109 MTPA (मिलियन टन प्रति वर्ष) है, और हम लगातार इस क्षमता का विस्तार करने पर फोकस कर रहे हैं. हमारा प्रयास एक ऐसा उत्पादन और सप्लाई नेटवर्क स्थापित करना है, जो यह सुनिश्चित करे कि हमारा सीमेंट लोगों तक तेजी से पहुंच सके और सबसे खास बात ये कि इसमें लागत कम रहे और क्वालिटी अच्छी बनी रहे. 

Advertisement

2028 तक पहला चरण पूरा
प्रणव अडानी के मुताबिक, गुना का यह प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसकी सालाना कैपिसिटी 40 लाख मीट्रिक टन होगी. उन्होंने बताया कि इसका पहला चरण साल 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट को गति, गुणवत्ता और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पूरा किया जाएगा. 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में, मध्य प्रदेश के विकास को एक नई गति हासिल हुई है. उनकी सरकार का फोकस राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने पर है. बीते साल 2025 में राज्य की GDP का 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होना इस बात का पुख्ता सबूत है कि मध्य प्रदेश मजबूती के साथ आगे कदम बढ़ा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 'PM Gati Shakti' विजन के तहत राज्य में लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक, इंफ्रा और ट्रांसपोर्टेशन सुविधाओं खासा सुधार हुआ है और इससे यहां निवेश का माहौल मजबूत हुआ है. 

इन्वेस्टर्स समिट में गौतम अडानी ने किया था वादा
शिलान्यास समारोह के दौरान अपने संबोधन में प्रणव अडानी ने बताया कि बीते साल भोपाल में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान, Adani Group के चेयरमैन गौतम अडानी ने मध्य प्रदेश राज्य के लिए 1,10,000 करोड़ के निवेश का वादा किया था. यह निवेश हाइड्रो पंप्ड स्टोरेज, सीमेंट, माइनिंग, स्मार्ट मीटर और थर्मल एनर्जी जैसे सेक्टरों के लिए तय किया गया है. साल 2030 तक, इस पहल से 1,20,000 लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और 10 मई को किया गया इस सीमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास इसी वादे के तहत उठाया गया एक बड़ा और मजबूत कदम है. 

Advertisement

अडानी के मुताबिक, 'मध्य प्रदेश हमेशा से हमारे लिए बहुत अहम राज्य रहा है. हमने कटनी जिले में अमेठा और कैमोर प्लांट में 4,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है. अडानी पावर अभी मध्य प्रदेश को 1,200 मेगावाट बिजली सप्लाई कर रही है. इसके अलावा, 5,600 मेगावाट अतिरिक्त बिजली पैदा करने की तैयारियां भी जोरों पर हैं.  इससे मध्य प्रदेश की बढ़ती बिजली की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी. राज्य में इसके अलावा भी कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं, इनमें लाहौरी, धार, रतलाम और उज्जैन में विंड एनर्जी प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं और जल्द ही हम उज्जैन में भी एक सीमेंट प्लांट का शिलान्यास किया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement