युद्ध को लेकर ट्रंप का उलझाने वाला बयान, बाजार का मूड बिगड़ा... आज फिर बड़ी गिरावट के संकेत

ईरान वॉर को लेकर डोनाल्‍ड ट्रंप ने संबोधित करते हुए कहा कि ईरान के सभी बड़े नेता मारे जा चुके हैं. एक महीने से ईरान से जंग जारी है. मैंने कहा था कि मैं कभी भी परमाणु प्रोग्राम को सफल नहीं होने दूंगा. 2 से 3 हफ्तों में बड़ा एक्‍शन लेंगे

Advertisement
ट्रंप के बयान से शेयर बाजार में गिरावट के संकेत. (Photo: File/ITG) ट्रंप के बयान से शेयर बाजार में गिरावट के संकेत. (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:05 AM IST

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के संकेत दिखाई दे रहे हैं. Gift Nifty 454 अंकों के गैप डाउन का संकेत दे रहा है. यह सिग्‍नल ऐसे समय में आया है, जब ट्रंप ने अमेरिका को संबोधित करते हुए ईरान वॉर पर अपडेट जारी किया है. 

डोनाल्‍ड ट्रंप ने सुबह 6.30 बजे अपने बयान में कई बातों पर फोकस रखा, जिसमें खासतौर पर कहा कि 2 से 3 हफ्तों में ईरान पर बड़ा हमला होगा. उनकी बहुत सी बातें जंग के निर्याणक फैसले की ओर नहीं थी, बल्कि जंग को और भी उलझाने वाली दिखीं. यही कारण है कि तेल कीमतों में भारी उछाल देखी जा रही है. 

Advertisement

ईरान जंग के बीच राष्ट्र के नाम संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के सभी बड़े नेता मारे जा चुके हैं. एक महीने से ईरान से जंग जारी है. मैंने कहा था कि मैं कभी भी परमाणु प्रोग्राम को सफल नहीं होने दूंगा. आपने देखा है कि इजरायल और हम इस काम में लगे हैं. आपने बेरुत में देखा था कि कैसे अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई थी.

परमाणु शक्ति ईरान को नहीं बनने देंगे
ट्रंप ने अपनी स्पीच में कहा कि ईरान की नौसेना 'पूरी तरह खत्म' हो चुकी है, वायुसेना तबाह हो गई है और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का लीडरशिप भी खत्‍म हो चुका है. ट्रंप ने आगे कहा कि हम ईरान से कोई डील नहीं करने वाले हैं, उसे किसी भी कीमत पर परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे. 

Advertisement

होर्मुज पर कब्‍जे को अमेरिका करेगा सपोर्ट 

ट्रंप ने अपने बयान में यह भी कहा कि जो लोग उस रास्‍ते से तेल-गैस लेकर जाते हैं, उन्‍हें उसकी सुरक्षा खुद करनी चाहिए, अमेरिका इसको सपोर्ट करेगा. आगे उन्‍होंने यह भी कहा कि हम 2 से 3 हफ्तों में सख्‍त रवैया अपनाएंगे. साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान में अपने सैन्‍य लक्ष्‍यों को हासिल करने के काफी करीब है.

तेल की कीमतों में तेजी 

ईरान को लेकर ट्रंप के बयान के बाद Brent Crude Oil 4.43% चढ़कर 105.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इस तेजी की बड़ी वजह जंग के आगे और बढ़ने के संकेत हैं. कच्‍चे तेल की कीमतों में तेजी के साथ ही भारतीय शेयर बाजार भी बड़ी गिरावट का संकेत दे रहा है. 

(नोट- शेयर बाजार में खरीदारी से पहले योग्‍य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »