मुहूर्त ट्रेडिंग पर गिरा बाजार... फिर भी 2 लाख करोड़ की कमाई, 20% चढ़ा ये स्‍टॉक!

दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग के मौके पर शेयर बाजार में निवेशकों की दिवाली मन गई. बाजार गिरने के बाद भी निवेशकों के पोर्टफोलियो ग्रीन में बंद हुए. निवेशकों ने दिवाली के मौके पर करीब 2 लाख करोड़ रुपये की कमाई की.

Advertisement
दिवाली पर निवेशकों ने की अच्‍छी कमाई. (Photo: AI Generated) दिवाली पर निवेशकों ने की अच्‍छी कमाई. (Photo: AI Generated)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 08 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:07 PM IST

दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी शानदार तेजी पर रहे, लेकिन फिर काफी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ. निफ्टी 43 अंक या 0.18 फीसदी टूटकर 2498 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्‍स 28 अंक गिरकर 80,999 पर क्‍लोज हुआ. वहीं बैंक निफ्टी में 235 अंकों की गिरावट रही और यह 58850 अंक पर क्‍लोज हुआ. 

Advertisement

बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 16 शेयरों में तेजी रही, जबकि 14 शेयर गिरावट पर बंद हुए. वहीं सबसे ज्‍यादा तेजी सनफार्मा और टाटा स्‍टील के शेयरों में रही. इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट और बीईएल जैसे शेयरों में भी खरीदारी अच्‍छी थी. 

20 फीसदी चढ़े ये स्‍टॉक
ट्रेडिंग मुहूर्त के दौरान सबसे ज्‍यादा खरीदारी फिनोलैक्‍स केबल के शेयरों में देखी गई, जो 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 1309 रुपये पर पहुंच गया. इसके साथ ही, Banco Products के शेयरों में 14 फीसदी की तेजी रही. आर आर केबल शेयरों में 10 फीसदी की तेजी रही. डिबी लैब के शेयरों में 7 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी आई. मोतीलाल ओसवाल के शेयरों में 4 फीसदी और अशोक लीलेन के शेयरों में भी 4 फीसदी की तेजी रही. 

Advertisement

इन शेयरों में रही गिरावट? 
गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो वोल्‍टास के शेयरों में 4 फीसदी, कॉनकॉर्ड बॉयोटेक के शेयर में 3.22 फीसदी, साईं लाइफ साइंस में 2.30 फीसदी, स्‍टरलाइट टेक के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट रही. डेटा पैटर्न के शेयरों में भी 1.6 फीसदी की गिरावट रही. इसके अलावा, एनएचपीसी और एलएनटी फाइनेंस के शेयर भी 1 फीसदी से ज्‍यादा गिरे. 

2 लाख करोड़ की कमाई
शेयर बाजार में गिरावट के बीच, मिड और स्‍मॉलकैप के चलने से BSE मार्केट कैपिटलाइजेशन में तेजी देखने को मिली. बीएसई मार्केट कैप 503 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 505 लाख करोड़ रुपये हो गया. इसका मतलब है कि मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निवेशकों की दिवाली 2 लाख करोड़ की कमाई से मनी. 

130 शेयर 52 वीक के हाई पर
कुल 4454 शेयरों में से 3253 शेयर में तेजी रही, 947 शेयर गिरावट पर बंद हुए और 254 शेयर अनचेंज रहे. 130 शेयर 52 वीक के हाई पर थे और 56 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर. साथ ही 18 शेयरों में अपर सर्किट रहा और 42 शेयरों में लोअर सर्किट रहा.  

दिवाली पर क्‍यों होती है मुहूर्त ट्रेडिंग? 
मुहूर्त ट्रेडिंग की सबसे बड़ी वजह भारतीय परंपरा और शुभ शुरुआत की मान्यता है. हिंदू धर्म में दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन शुभ समय पर नया काम या निवेश शुरू करने से पूरे साल सुख-समृद्धि बनी रहती है.

Advertisement

इसी मान्यता के चलते शेयर बाजार के निवेशक दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में शेयर खरीदकर नए वित्तीय वर्ष या कारोबारी चक्र की अच्छी शुरुआत की कामना करते हैं. हालांकि, यह धार्मिक और सांस्कृतिक विश्वास है. मुहूर्त में शेयर खरीदने से मुनाफे की कोई गारंटी नहीं मिलती है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »