बर्फ पर सैनिकों की कबड्डी, आनंद महिंद्रा बोले- पुराने खेलों की खूबसूरती, कहीं भी खेलो

Anand Mahindra Latest Tweet: Inspiring Tweets करने वाले दिग्गज उद्योगपति Anand Mahindra ने Snow में कबड्डी खेल रहे ITBP जवानों का वीडियो रिट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट में इस गेम की तारीफ भी की है.

Advertisement
आनंद महिंद्रा ने आईटीबीपी के ट्वीट को रिट्वीट किया है. आनंद महिंद्रा ने आईटीबीपी के ट्वीट को रिट्वीट किया है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 2:29 PM IST
  • आईटीबीपी ने पोस्ट किया था वीडियो
  • महिंद्रा ने कबड्डी खेल की तारीफ की

महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने बर्फ से भरे मैदान में कबड्डी खेल रहे आईटीबीपी के जवानों की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने इस पारंपरिक भारतीय खेल की भी तारीफ की है. अपने प्रेरक और अनूठे ट्वीट के लिए पॉपुलर महिंद्रा ने कहा कि कबड्डी खेलने के लिए केवल व्यक्ति के 'वीर' होने की जरूरत होती है.

Advertisement

महिंद्रा ने ट्वीट में लिखी ये बात

उन्होंने लिखा "ये हमारे पुराने खेल की खूबसूरती है...इसे कहीं भी, कभी भी और किसी भी जगह खेला जा सकता है...इसीलिए इस खेल के रिवाइवल को मैंने प्रमोट किया. इसके लिए केवल 'वीर' होने की जरूरत है." 

आईटीबीपी ने पोस्ट किया था वीडियो

महिंद्रा ने Indo-Tibetan Border Police (ITBP) के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए ये बातें लिखी हैं. आईटीबीपी के बर्फ से भरे एक फील्ड में कबड्डी खेल रहे जवानों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "जोश से भरे, बर्फ में खेल रहे हैं. भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले हिमालय में कबड्डी खेल रहे हैं."

Advertisement

थार पर रोड शो के लिए पीएम को महिंद्रा ने दिया धन्यवाद

महिंद्रा (Anand Mahindra) ने इससे पहले Mahindra Thar पर रोड शो करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को धन्यवाद दिया था. महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा, "धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी. विजय परेड के लिए भारत में निर्मित वाहन से बेहतर कुछ नहीं है!"

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »