1074% रिटर्न दे चुका है अडानी का ये शेयर, अब आया बड़ा टारगेट!

अडानी ग्रुप के शेयरों में इन दिनों तेजी आई है, जिसमें से एक शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच चुका है. इस शेयर ने निवेशकों को लॉन्‍गटर्म में तगड़ा मुनाफा दिया है.

Advertisement
अडानी शेयर ने किया कमाल! (Photo: File/ITG) अडानी शेयर ने किया कमाल! (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

गर्मियों का सीजन आते ही अडानी ग्रुप के एक शेयर ने निवेशकों की कमाई करानी शुरू कर दी है. लगातार छठवें कारोबारी सत्र के दौरान यह शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच चुका है. अब इस शेयर को लेकर नया टारगेट आया है. ब्रोकरेज ने इस शेयर पर बड़ा अपसाइड टारगेट दिया है. 

हम बात कर रहे हैं अडानी पावर शेयर के बारे में, जिसने हाल ही में 200 रुपये का मार्क पार किया है. सोमवार को अडानी पावर के शेयर इंट्राडे के दौरान 3.45% बढ़कर 205.25 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए, जबकि पिछले दिन यह 198.40 रुपये पर बंद हुए थे. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 3.95 लाख करोड़ रुपये हो गया. बीएसई पर कुल 22.27 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जिससे 44.95 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. 

Advertisement

इस मल्‍टीबैगर स्‍टॉक ने तीन साल में 420 फीसदी और पांच सालों में 1074% की तेजी दर्ज की है. अडानी पावर के शेयरों में आई इस मजबूत तेजी के साथ-साथ एक साल में उच्‍च अस्थिरा भी देखी गई है, जो एक साल का बीटा 1.34 का संकेत देती है. 

टेक्निकल नजरिए से देखें तो अडानी ग्रुप का शेयर 10 दिन, 20 दिन, 30 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है. चार्ट पर अडानी ग्रुप के शेयरों की कीमत में भारी उछाल आई है, जिसका RSI 86.2 है, जो यह संकेत देता है कि शेयर के लिए सेलर की तुलना में खरीदारी ज्‍यादा है. 

अडानी पावर के शेयरों का टारगेट 
आनंद राठी के जिगर एस पटेल अडानी पावर के फ्यूचर को लेकर आशावादी हैं. जिगर एस पटेल ने कहा कि 205 रुपये से ऊपर निर्णायक उछाल आने पर शेयर 210 रुपये तक और ऊपर जा सकता है. शॉर्ट टर्म में शेयर के 182 रुपये से 210 रुपये के दायरे में रहने की उम्मीद है. 

Advertisement

बोनान्ज़ा पोर्टफोलियो के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक विराट जगद ने कहा कि अडानी पावर कप-एंड-हैंडल पैटर्न से मजबूत ब्रेकआउट दिखा रहा है और 180 रुपये के रेसिस्‍टेंस लेवल को पार कर गया है. इसके वॉल्‍यूम में स्‍पाइक देखने को मिला है. हालांकि, 86 का आरएसआई ओवरबॉट स्थिति का संकेत दे रहा है, लेकिन ट्रेंड स्ट्रक्चर मजबूती से बुलिश बना हुआ है. 180 रुपये से ऊपर लगातार ट्रेडिंग होने पर शेयर 215-220 रुपये के शॉर्ट टर्म टारगेट की ओर बढ़ सकता है. स्टॉप लॉस 183 रुपये पर तय किया जा सकता है. 

अडानी समूह के शेयरों में फरवरी 2026 से तेजी देखी जा रही है, जब इसने अपनी नई सहायक कंपनी, अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड की स्थापना की और परमाणु एनर्जी सेक्‍टर में एंट्री ली. कंपनी का उद्देश्य परमाणु सोर्स से बिजली उत्पादन करना है, जो स्वच्छ ऊर्जा विस्तार की दिशा में एक कदम का संकेत है. 

इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए, ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने अदानी पावर को भारत के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख लाभार्थियों में से एक बताया. अन्य जिन कंपनियों का उसने उल्लेख किया उनमें एल एंड टी, एमटीएआर टेक, केएसबी, एनटीपीसी और टाटा पावर शामिल हैं. कंपनी का लोन-इक्विटी रेशियो 0.3 है, जो काफी कम है.

(नोट- यहां बताया गया टारगेट ब्रोकरेज फर्म के अपने विचार हैं. Aajtak.in इसकी जिम्‍मेदारी नहीं लेता है. किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »