बॉलीवुड में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता आमिर खान रविवार को तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. 61 साल के आमिर खान गौरी संग शादी कर रहे हैं. दोनों की शादी का समारोह मुंबई स्थित आलीशान घर में होने जा रहा है. एक से बढ़कर एक धांसू हिट फिल्में देने वाले Aamir Khan की गिनती बॉलीवुड के अमीर एक्टर्स में होती है. आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ, आलीशान घरों और कार कलेक्शन के बारे में...
मुंबई में आमिर-गौरी की शादी का जश्न
दिग्गज एक्टर आमिर खान ने बीते साल अपने 60वें बर्थडे पर गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते पर आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किया था. गौरी तलाकशुदा हैं और उनका एक छह साल का बेटा भी है. रिपोर्ट्स की मानें तो गौरी ने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में एफडीए (FDA) की डिग्री ली है. Aamir-Gauri Wedding के जश्न की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और समारोह अभिनेता के पाली हिल स्थित आलीशान घर पर होगा.
कितने अमीर हैं आमिर खान?
अब बताते हैं दिल, फना, गजनी, दंगल समेत कई दिग्गज हिट फिल्में देने वाले आमिर खान की संपत्ति के बारे में, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2024 के जुलाई महीने में Amir Khan Networth 1500 से 1800 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा गई थी. इसमें सबसे बड़ा रोल उनकी फिल्मों से होने वाली कमाई का है. इसके अलावा ब्रांस एंडोर्समेंट के जरिए भी वे खूब पैसा छापते हैं.
पहली फिल्म के 1000 रुपये, अब कितनी फीस!
तीसरी शादी करने जा रहे अमिनेता आमिर खान की पहले फिल्म 'कयामत से कयामत तक' थी और उन्होंने खुद कई मौकों पर ये बताया है कि इस फिल्म में मेल लीड डेब्यू करने के लिए उन्हें सिर्फ 1000 रुपये की फीस मिली थी. आमिर खान के स्टारडम में इस सुपरहिट फिल्म का अहम रोल रहा था और इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं और उनकी फिल्म फीस भी बढ़ती चली गई. आमिर खान की फिल्म फीस के बारे में बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अब फिल्म के लिए फीस के बजाय उससे होने वाले प्रॉफिट में शेयर पर ज्यादा फोकस करते हैं.
मुंबई में करोड़ों के आलीशान घर
रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान के पास तमाम आलीशान घर और अपार्टमेंट्स हैं. मुंबई में उनके पास बांद्रा पाली हिल, पंचगनी समेत समेत कई पॉश इलाकों में लग्जरी घर और फ्लैट हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है. इसके अलावा रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका के बेवर्ली हिल्स जैसे इलाके में भी उनके पास प्रॉपर्टी है.
लग्जरी कारों का कलेक्शन आमिर के पास
आमिर खान के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी और महंगी कारों का कलेक्शन है. रिपोर्ट्स की मानें, तो उनके पास करीब 6-7 करोड़ रुपये की कीमत वाली रोल्स-रॉयस घोस्ट के अलावा मर्सिडीज-बेंज S600 जैसी महंगी कारें भी हैं.
आजतक बिजनेस डेस्क