Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

दिग्‍गज IT स्‍टॉक पर आया बड़ा टारगेट, 57% तेजी का अनुमान

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST
  • 1/8

IA की डर की वजह से पिछले कुछ महीनों में आईटी स्‍टॉक्‍स में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. हालांकि अब ये शेयर फिर से धीरे-धीरे ऊपर जा रहे हैं. खासकर उन आईटी कंपनियों में ज्‍यादा तेजी है, जिसके तिमाही नतीजे अच्‍छे रहे हैं.  (Photo: Pixabay)

  • 2/8

इसी के मद्देनजर, ब्रोकरेज ने एक आईटी कंपनी पर अपनी कवरेज शुरू की है और बड़ा टारगेट दिया है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि यह शेयर कुछ समय में अच्‍छी तेजी दिखा सकते हैं और निवेशकों को 57 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है. (Photo: Pixabay)

  • 3/8

हम बात कर रहे हैं Coforge शेयरों के बारे में, जिसके शेयर लगातार दूसरे दिन तेजी पर कारोबार कर रहे थे. BSE पर शुरुआती कारोबार के दौरान यह शेयर 0.24% की मामूली तेजी के साथ 1283.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था. (Photo: Pixabay)

Advertisement
  • 4/8

बुधवार को इस शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. यह 9.62% चढ़कर 1,280.70 रुपये पर बंद हुआ था. यह कंपनी के तिमाही नतीजे आने के बाद इतना उछला था. PL कैपिटल ने इस शेयर को लेकर 57 फीसदी तेजी का अनुमान लगाया है, जो 2,020 रुपये तक जा सकता है. (Photo: Pixabay)

  • 5/8

PL Capital ने कहा कि री-क्लासिफिकेशन के बाद, हमने FY27E/FY28E के लिए अपने EBIT मार्जिन के अनुमान को बढ़ाकर 15.1%/15.3% कर दिया है.  इसके साथ ही $550 मिलियन पर लगने वाले ब्याज खर्च, Cigniti के माइनॉरिटी इश्यू और Encora स्वैप से होने वाले इक्विटी डाइल्यूशन को फोकस में रखते हुए EPS के अनुमान को 6%/7% से बढ़ाकर 7%/8% कर दिया है.  (Photo: Pixabay)

  • 6/8

Axis Direct ने Rs 1,690 के टारगेट प्राइस के साथ 'Buy' की रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज का मानना ​​है कि FY27 में भी ग्रोथ की गति बनी रहेगी, जिसे डोमेन एक्‍सपर्ट्स और हाइब्रिड ModSquads के ज़रिए तैयार किए गए नए डिलीवरी मॉडल का सपोर्ट मिलेगा.  (Photo: Pixabay)

Advertisement
  • 7/8

इस बीच, Nirmal Bang ने अपने टारगेट मल्टीपल में कटौती करते हुए, टारगेट प्राइस को 1,667 रुपये प्रति शेयर से घटाकर Rs 1,543 कर दिया है. हालांकि, उन्होंने अपनी 'Buy' रेटिंग को बरकरार रखा है. (Photo: Pixabay)

  • 8/8

उन्होंने कहा कि यह लगातार छठा ऐसा क्वार्टर है जब ऑर्डर बुक 500 मिलियन डॉलर से ज्‍यादा रही है. अगले 12 महीनों की एग्जीक्यूटेबल ऑर्डर बुक 1.75 बिलियन डॉलर है, जिसमें तिमाही और सालाना आधार पर 2% और 16.4% की बढ़ोतरी हुई है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) (Photo: Pixabay)

Advertisement
Advertisement