Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

95% तक चढ़ सकते हैं ये तीन शेयर, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST
  • 1/6

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच चॉइस इंस्‍टिट्यूशनल इक्टिटीज ने अपनी रिसर्च कवरेज में कुछ शेयरों पर बड़ा टारगेट दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि ये शेयर यहां से 95 फीसदी तक चढ़ सकते हैं यानी कि मौजूदा स्‍तर से निवेशकों का पैसा डबल हो सकता है. (Photo: Pexel)

  • 2/6

इसमें से भी एक शेयर पर ब्रोकरेज ने सबसे ज्‍यादा भरोसा जताया है. उसका कहना है कि यह शेयर अपने प्राइस से डबल होकर 1000 रुपये के लेवल को पार कर सकता है, जिसका नाम Jeena Sikho Lifecare है और यह हेल्‍थ सेक्‍टर की कंपनी है. (Photo: Pixabay)

  • 3/6

जीना सीखो लाइफकेयर में 95.4% की अपसाइड 
अभी यह शेयर 512 रुपये पर कारोबार कर रहा है और इसमें 95.4% तेजी का अनुमान लगाया गया है. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने 'Buy' रेटिंग देते हुए 1000 रुपये का टारगेट दिया है. यह कंपनी आयुर्वेदा में हेल्‍थकेयर नेटवर्क का विस्‍तार कर रही है और अगले 3-5 वर्षों में 7,000-10,000 बेड तक पहुंचने का टारगेट है.  (Photo: Pixabay)

Advertisement
  • 4/6

बजाज कंज्‍यूमर्स
दूसरे नंबर पर Bajaj Consumer है. मौजूदा समय में यह शेयर ₹491 पर कारोबार कर रहा है और इसका टारगेट प्राइस ₹715 रखा गया है. इस शेयर पर अपसाइट टारगेट 45.8%  है. ब्रोकरेज ने कंपनी के Almond Drop Hair Oil कारोबार में मजबूत ग्रोथ, बेहतर ग्रॉस मार्जिन और कॉस्‍ट सेविंग को सकारात्मक संकेत माना था.  (Photo: Pixabay)

  • 5/6

गार्डेन रीच शिपबिल्‍डर 
डिफेंस सेक्‍टर के इस शेयर का टारगेट ₹3,500 रखा गया है, जो अभी 2617 रुपये पर कारोबार कर रहा है. ब्रोकर को इस शेयर में 33.7% तेजी का अनुमान दिखाई दे रहा है. ब्रोकरेज इस शेयर पर काफी बुलिश है और उसका मानना है कि GRSE को डिफेंस स्‍पेंडिंग और ऑर्डर पाइपलाइन से फायदा मिलने की उम्मीद है.  (Photo: Pixabay)

  • 6/6

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

 (Photo: Pixabay)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement