क्रूड 3 साल के टॉप पर, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से बजट में मिलेगी राहत?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 3 साल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं. इसकी वजह से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं. गुरुवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतें दिसंबर 2014 के बाद पहली बार 71 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं.

Advertisement
पेट्रोल की कीमतें फिर आसमान पर पेट्रोल की कीमतें फिर आसमान पर

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 25 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 3 साल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं. इसकी वजह से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं. गुरुवार को की कीमतें दिसंबर 2014 के बाद पहली बार 71 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं. अब आम आदमी की नजर बजट पर है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस बजट में एक्साइज ड्यूटी में कटौती की जा सकती है. 

Advertisement

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार आ रही इस बढ़ोतरी से की कीमतें भी बढ़ने लगी हैं. गुरुवार को मुंबई में जहां एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 80.36 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. वहीं, डीजल के लिए यहां 67.65 रुपये प्रति लीटर देना पड़ रहा है. दिल्ली का भी यही हाल है. यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए 72.49 रुपये और डीजल के लिए 63. 53 प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं.

पिछले 6 से 7 महीनों के भीतर क्रूड की कीमतों में 59 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. डबल्यूटीआई क्रूड भी 66.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है. इससे पहले दिसंबर 2014 में कच्चे तेल इस स्तर पर पहुंचा था.

केंद्र सरकार ने अक्टूबर में 80 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचने पर एक्साइज ड्यूटी में राहत दी थी. हालांकि यह राहत भी अब नाकाफी साबित हो रही है.  मुंबई में एकबार फिर 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 80 रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. ऐसे में एक बार फिर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की बात कही जा रही है.

Advertisement

तेल मंत्रालय ने बजट में बढ़ाने का सुझाव दिया है. इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लाने पर भी विचार चल रहा है. अगर सरकार की तरफ से ये घोषणाएं की जाती हैं, तो शायद आम आदकी को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिले.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »