बिहार: सीतामढ़ी के स्कूल में पर्चा चिपकाकर शिक्षकों से मांगी गई दो-दो लाख की रंगदारी, केस दर्ज

सीतामढ़ी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बथनाहा प्रखंड के एक स्कूल पर पर्चा चिपका कर अपराधियों ने शिक्षक और शिक्षिकाओं से दो-दो लाख रुपए रंगदारी मांगी है. इस घटना के बाद से स्कूल के टीचर दहशत में हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
स्कूल के टीचर्स से मांगी दो-दो लाख की रंगदारी स्कूल के टीचर्स से मांगी दो-दो लाख की रंगदारी

केशव आनंद

  • सीतामढ़ी ,
  • 02 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:27 PM IST

बिहार के सीतामढ़ी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक स्कूल के सभी शिक्षकों से दो-दो लाख रुपये रंगदारी मांगी गई. यह घटना सहियारा थाना क्षेत्र के श्री राम प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरनहिया की है. स्कूल की दीवार पर कंप्यूटर से टाइप कर एक पर्चा चिपका कर अपराधियों द्वारा स्कूल के शिक्षकों से रंगदारी मांगी गई है.

Advertisement

इस घटना के बाद से स्कूल के शिक्षकों में दहशत का माहौल है. वहीं, सूचना पर सहियारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. 

स्कूल के टीचर्स से मांगी दो-दो लाख रुपये की रंगदारी

बता दें, 'गरीबों का मसीहा' नाम के आपराधिक संगठन ने पर्चा पर लिखा है कि 'राम कृष्ण झा सभी शिक्षक और शिक्षिका से पैसा लेकर एनएच 22 पर एक साइकिल दुकान से 20 मीटर आगे आएंगे.' भुगतान नहीं करने पर संबंधित टीचर को गोली मारने की धमकी दी गई है. यह कि पर्चा पर नोट में लिखा है, 'हमें आप सबसे कोई दुश्मनी नहीं है.' प्रधानाध्यापक श्री शर्मा के द्वारा मामले की सूचना सहियारा थाना को दे दी गई.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Advertisement

एएसआई विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम स्कूल में पहुंची और पर्चों को उतारकर फेंक दिया गया. वहीं, इस मामले पर एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. फिलहाल जांच चल रही है. प्रथम दृष्ट्या में यह मामला असामाजिक तत्वों का लग रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »