मधुबनी में ASI फायरिंग कांड पर भड़के तेजस्वी, बोले- बिहार में रक्षक ही भक्षक बन गए

मधुबनी के बलिराजगढ़ में ASI की फायरिंग से हुई मौत का मामला अब सियासी रंग लेता दिख रहा है. पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को घेरा. उन्होंने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं. साथ ही आरोपी ASI की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग भी की.

Advertisement
तेजस्वी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल.(Photo: Amit Ranjan/ITG) तेजस्वी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल.(Photo: Amit Ranjan/ITG)

अमित रंजन

  • मधुबनी,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:37 PM IST

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार देर शाम मधुबनी के बलिराजगढ़ गांव पहुंचे. यहां उन्होंने ASI की अंधाधुंध फायरिंग में हुई मौत के मामले को लेकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं. अब मुख्यमंत्री को गांवों में इश्तेहार चिपकवा देना चाहिए कि लोग अपनी रक्षा खुद करें.

Advertisement

बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने सरकार से जल्द न्याय दिलाने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाली व्यवस्था ही लोगों के लिए खतरा बन गई है. ऐसे हालात में सरकार से किसी तरह की उम्मीद नहीं बची है.

यह भी पढ़ें: मधुबनी गोलीकांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे DM तो लिपटकर बिलखने लगीं महिलाएं, भावुक कर देने वाला मंजर

​

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके ऊपर सात आपराधिक मामले चल रहे हैं. ऐसे में उनसे राज्य की जनता की रक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को जल्द ही गांवों में इश्तेहार चिपका देना चाहिए कि लोग अपनी जान-माल की रक्षा स्वयं करें.

Advertisement

नेपाल में छिपे होने का दावा, ASI की गिरफ्तारी की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि बलिराजगढ़ में अंधाधुंध गोलियां चलाकर लोगों की हत्या करने वाला ASI फिलहाल नेपाल में छिपा हुआ है. उन्होंने सरकार से आरोपी पुलिसकर्मी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. साथ ही कहा कि सरकार उसका एनकाउंटर करे.

तेजस्वी यादव ने इस घटना को विभत्स बताते हुए कहा कि वह इस मामले को छोड़ने वाले नहीं हैं. पीड़ित परिवार को हर हाल में इंसाफ मिलना चाहिए. उन्होंने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए और सरकार से मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की.

​

बोले- पीड़ित परिवार को मिलना चाहिए इंसाफ

बलिराजगढ़ पहुंचकर तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि इस घटना को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से अंधाधुंध फायरिंग में लोगों की जान गई, वह बेहद गंभीर मामला है. सरकार को आरोपी ASI की गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए.

इस दौरे के दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पुलिस प्रशासन को घेरते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. उनका कहना था कि जब सुरक्षा देने वाले ही लोगों की जान लेने लगें, तो आम जनता अपनी रक्षा के लिए किससे उम्मीद करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »