'तानाशाही है भाई तेज प्रताप पर गंभीर धाराओं में केस...', तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को दिया ये अल्टीमेटम

तेजस्वी यादव अपनी विदेश यात्रा के बाद बिहार लौट आए हैं. आते ही उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला और सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है.

Advertisement
तेजस्वी यादव के अल्टीमेटम के बाद अब देखते हैं कि आगे क्या होता है. (Photo: ITG) तेजस्वी यादव के अल्टीमेटम के बाद अब देखते हैं कि आगे क्या होता है. (Photo: ITG)

शुभम लाल

  • पटना,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

आरजेडी नेता और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 24 दिनों की विदेश यात्रा के बाद बिहार लौट आए हैं. आते ही उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पटना समेत कई जिलों में छात्रों पर जिस तरह लाठीचार्ज किया गया और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, वह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Advertisement

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की सरकार बन चुकी है. इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है. उन्होंने कहा कि अगर कल तक छात्रों पर दर्ज सभी मामले वापस नहीं लिए गए और गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया, तो पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

तेजस्वी यादव के अल्टीमेटम से गरमाई सियासत
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव समेत कई विधायकों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है, जो तानाशाही का उदाहरण है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह तानाशाही अब नहीं चलेगी और बिहार की स्थिति तभी सुधरेगी जब इस सरकार को हटाया जाएगा. फिलहाल, अब सबकी नजरें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं. क्या सरकार अल्टीमेटम मानेगी या बिहार में एक बड़े आंदोलन की शुरुआत होगी?

Advertisement

आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव को शनिवार को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. वह पटना में छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे थे. हालांकि उनकी गिरफ्तारी पर कई सवाल भी उठ रहे हैं. उनके वकील का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी धरना स्थल से नहीं, बल्कि शॉपिंग मॉल से की गई है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »