बिहार: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी

बिहार के समस्तीपुर में शादीशुदा महिला से मिलने उसके पुराने प्रेमी के पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. अगले दिन पंचायत बुलाई गई और दोनों की शादी करा दी गई. महिला के पति ने भी इस फैसले पर सहमति जताई. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि प्रेमी पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है.

Advertisement
प्रेमी-प्रेमिका जिनकी ग्रामीणों ने कराई शादी. (Photo: Jahangir Alam/ITG) प्रेमी-प्रेमिका जिनकी ग्रामीणों ने कराई शादी. (Photo: Jahangir Alam/ITG)

जहांगीर आलम

  • समस्तीपुर,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा महिला से मिलने उसके पुराने प्रेमी के पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद बुलाई गई पंचायत में दोनों की शादी करा दी गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इस फैसले ने कई कानूनी और सामाजिक सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

Advertisement

शादी होने के बाद भी एक दूसरे से मिल रहे थे दोनों
जानकारी के मुताबिक खगड़िया जिले की रहने वाली अनुराधा कुमारी की करीब 10 साल पहले ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहाड़ निवासी पन्ना लाल यादव से मुलाकात हुई थी. पन्ना लाल उस समय एक विद्यालय में शिक्षक था, जहां अनुराधा पढ़ाई करती थी. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. बाद में परिवार वालों ने पन्ना लाल की शादी कहीं और कर दी, लेकिन दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहा.

इधर, अनुराधा ने समस्तीपुर के सिंघिया खुर्द स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में दाखिला लिया, जहां उसकी मुलाकात कॉलेज कर्मी मनोहर कुमार से हुई. दोनों के बीच प्रेम हुआ और करीब छह महीने पहले उन्होंने शादी कर ली. शादी के बाद अनुराधा अपने ससुराल में रह रही थी. बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद पन्ना लाल को अनुराधा के समस्तीपुर में रहने की जानकारी मिली. इसके बाद दोनों फिर मिलने-जुलने लगे. इसकी भनक अनुराधा के पति और उसके परिजनों को लग गई.

Advertisement

पन्नालाल के पहली पत्नी से हैं दो बच्चे
आरोप है कि जब पन्ना लाल देर रात अनुराधा से मिलने उसके ससुराल पहुंचा, तभी ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. अगली सुबह गांव में पंचायत बुलाई गई. लोगों को उम्मीद थी कि पंचायत दोनों को अलग रहने की सलाह देगी या कोई अन्य फैसला सुनाएगी, लेकिन पंचायत ने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया. बताया जा रहा है कि अनुराधा के पति ने भी इस पर सहमति जताई. इसके बाद पंचायत के सामने पन्ना लाल से अनुराधा की मांग में सिंदूर भरवाया गया और मंगलसूत्र पहनाया गया.

इस दौरान एक वीडियो भी बनाया गया, जिसमें दोनों अपनी सहमति जताते दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पन्ना लाल पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी व दो बच्चे हैं. ऐसे में पंचायत द्वारा दूसरी शादी कराना कानूनी रूप से कितना वैध है, इसे लेकर बहस शुरू हो गई है. पहली पत्नी के अधिकारों और पंचायत के फैसले की वैधता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »