'सम्राट चौधरी को बिहार से निकालने के लिए वोट करें, 10 हजार में न बिकें...' MLC चुनावों से पहले PK का बयान

प्रशांत किशोर अपनी पार्टी जन सुराज के बिहार विधान परिषद के पटना ग्रेजुएट और टीचर निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं. उन्होंने नवादा में प्रचार करते हुए मतदाताओं से बदलाव के पक्ष में मतदान करने की अपील की है. प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर बिहार से सम्राट चौधरी को निकालना है तो जनता को वोट करना होगा.

Advertisement
प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि MLC चुनावों में जन सुराज ही जीतेगी. (File Photo- PTI) प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि MLC चुनावों में जन सुराज ही जीतेगी. (File Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार की सियासत में अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं. इस बीच उन्होंने दावा किया है कि बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों में उनकी पार्टी पटना ग्रेजुएट और टीचर- दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों में शानदार जीत दर्ज करेगी.

प्रशांत किशोर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने नवादा पहुंचे थे. इस चुनाव में पटना ग्रेजुएट सीट से अनुज सिंह और पटना टीचर निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति जन सुराज के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं.

Advertisement

उन्होंने इस दौरान कहा कि इन दोनों सीटों पर जन सुराज की जीत से पूरे बिहार के जनप्रतिनिधियों को एक बड़ा मैसेज जाएगा. इससे राजनेता ये समझ जाएंगे कि अब जनता उनके कामकाज के आधार पर उन्हें जवाबदेह बनाएगी.

'10,000 रुपये के लालच में वोट नहीं बेचेंगे'

प्रशांत किशोर ने कहा, 'जन सुराज पार्टी पटना की दोनों सीटें जीतेगी. मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वो राज्य में बदलाव की इस बयार को और मजबूत करें. विधान परिषद के इन चुनावों में राज्य के सबसे पढ़े-लिखे मतदाता वोट डालते हैं, और मुझे पूरा भरोसा है कि वो 10,000 रुपये के लालच में अपने वोट को नहीं बेचेंगे.'

प्रशांत किशोर ने मतदाताओं से बदलाव के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने टीचरों के बेहतर वेतन और उनके मान-सम्मान के साथ-साथ ग्रेजुएटों के लिए रोजगार के नए मौकों को अपनी पार्टी का असल एजेंडा बताया. 

Advertisement

बांकीपुर MLA ने आगे कहा, 'बांकीपुर से शुरू हुए बदलाव को मजबूत करना उनकी जिम्मेदारी है. सम्राट चौधरी को बिहार से हटाने के लिए वोट करें.'

बता दें कि जन सुराज पार्टी विधान परिषद की सभी आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है. इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा, जबकि वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी.

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान

कौन कर सकता है मतदान?

नियमों के मुताबिक, वो ग्रेजुएट वोटर इस चुनाव में वोट डाल सकते हैं, जिन्होंने क्वालिफाई डेट से कम से कम तीन साल पहले किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल की हो और जो संबंधित क्षेत्र के सामान्य निवासी हों. इसके अलावा, माध्यमिक स्कूलों से नीचे के स्तर के मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में कम से कम तीन साल का अनुभव रखने वाले टीचर ही शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान कर सकते हैं. बशर्ते उन्होंने वोटर लिस्ट में अपना रजिस्ट्रेशन कराया हो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »