डेढ़ साल रेकी, फिर कस्टम ऑफिसर बनकर वारदात... पटना में 15 किलो सोना लूटने की कहानी

बिहार की राजधानी पटना में एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. यहां 15 किलो सोने की फिल्मी अंदाज में लूट कर ली गई. इसके लिए करीब डेढ़ साल तक रेकी की गई. इसके बाद कार में सवार होकर 9 आरोपियों ने कस्टम ऑफिसर बनकर व्यापारी से लूट कर ली. अब पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पकड़ा है.

Advertisement
आरोपियों के पास से 5 किलो 400 ग्राम सोना और कैश बरामद. (Photo: Screengrab) आरोपियों के पास से 5 किलो 400 ग्राम सोना और कैश बरामद. (Photo: Screengrab)

राजेश कुमार झा

  • पटना,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:11 AM IST

बिहार की राजधानी पटना में बीते 4 अप्रैल को सनसनीखेज मामला सामने आया था. यहां कस्टम ऑफिसर बनकर खगौल थाना इलाके में 14 किलो 900 ग्राम सोना लूट लिया गया था. इस पूरी वारदात को 9 आरोपियों ने अंजाम दिया था. अब इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है. उनके पास से कैश और पांच किलो से अधिक सोना बरामद हुआ है.

Advertisement

दरअसल, पीड़ित सोना व्यापारी दानापुर स्टेशन पर उतरकर करीब 15 किलो सोना लेकर टेंपो से जा रहा था, उसी दौरान एक कार आकर टेंपो के आगे रुक गई. कार से आरोपी उतरे और खुद को कस्टम ऑफिसर बताकर व्यापारी को गाड़ी में बैठा लिया. इसके बाद हथियार दिखाकर पूरा सोना लूट लिया और सुनसान जगह पर व्यापारी को उतार दिया था.

इस वारदात की जानकारी पुलिस को मिली तो महकमे में हड़कंप मच गया. पटना एसएसपी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया. इसी के साथ एसटीएफ भी मामले की पड़ताल में जुट गई. अब पुलिस ने सर्विलांस के जरिए तीन आरोपियों को पकड़ लिया है. उनके पास से 1 लाख 97 हजार रुपए कैश और 5 किलो 400 ग्राम सोना बरामद हुआ है.

यह भी पढ़ें: नकली तमंचा दिखाकर लूट लिया सोने का हार, बुर्का पहनकर प्रेमी के साथ पहुंची पायल का खुल गया सारा राज

Advertisement

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की गाड़ी से वारदात को अंजाम दिया था. एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि आरोपी डेढ़ साल से व्यापारी की रेकी कर रहे थे. पुलिस ने जिन्हें पकड़ा है, उनमें अमरनाथ उर्फ गोपी, आदित्य गिरी और संजय कुमार शामिल हैं. अमरनाथ के पास से 5 किलो 400 ग्राम सोने के साथ 1 लाख 97 हजार रुपए मिले हैं.

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी पटना सिटी के मेहंदी गंज थाना और बाईपास इलाके के रहने वाले हैं. ये पहले भी जेल जा चुके हैं. कई थानों में इन पर केस दर्ज हैं. फिलहाल तीनों को अरेस्ट कर लिया गया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement