Bihar: गंगा किनारे खड़ी स्कॉर्पियो नदी में डूबी, हैंड ब्रेक लगाना भूले मालिक, देखते रह गए लोग, वीडियो वायरल

पटना के दीघा मरीन ड्राइव स्थित गंगा घाट पर एक स्कॉर्पियो अचानक नदी में समा गई. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो ढलान पर खड़ी थी और उसमें हैंड ब्रेक नहीं लगाया गया था. स्कॉर्पियो मालिक ने लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई आगे नहीं आया और गाड़ी गंगा में डूब गई.

Advertisement
स्कॉर्पियो गंगा नदी में डूबी. (Photo: Screengrab) स्कॉर्पियो गंगा नदी में डूबी. (Photo: Screengrab)

सुजीत कुमार

  • पटना ,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST

पटना के दीघा मरीन ड्राइव स्थित गंगा घाट पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब घाट किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो अचानक लुढ़कते हुए गंगा नदी में समा गई. घटना के दौरान घाट पर मौजूद लोग देखते रह गए और कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी पानी में डूब गई. जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो ढलान पर खड़ी और उसमें हैंड ब्रेक भी नहीं लगा था. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह गंगा नदी में डूब चुकी थी.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो मालिक रामनरेश सिंह मूल रूप से बेगूसराय के रहने वाले हैं और फिलहाल पटना के शिवपुरी इलाके में रहते हैं. उनके घर में पूजा का आयोजन किया गया था. पूजा खत्म होने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ पूजा सामग्री का विसर्जन करने के लिए दीघा के पाटी पुल घाट पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि घाट पर पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो को ढलान पर खड़ा किया, लेकिन जल्दबाजी में हैंड ब्रेक लगाना भूल गए. जैसे ही रामनरेश सिंह वाहन से नीचे उतरे, स्कॉर्पियो धीरे-धीरे गंगा नदी की तरफ लुढ़कने लगी.

स्कॉर्पियो अचानक नदी में समाई

रामनरेश सिंह ने गाड़ी को रोकने की काफी कोशिश की. उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार भी लगाई. उस समय घाट पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी वाहन रोकने के लिए आगे नहीं आया. देखते ही देखते स्कॉर्पियो नदी में उतर गई और पानी में डूब गई.

Advertisement

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रामनरेश सिंह का कहना है कि मौके पर मौजूद लोग उनकी मदद करने के बजाय पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे. उन्होंने कहा कि अगर कुछ लोग मदद के लिए आगे आते तो शायद गाड़ी को नदी में जाने से रोका जा सकता था. घटना के बाद घाट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement