महिला कलाकार के गाल पर नोट चिपकाया... विवाद हुआ तो JDU विधायक बोले- हम तो रोज चुम्मा लेते हैं...

विवाद होने पर JDU विधायक गोपाल मंडल ने कहा, मैं कलाकार हूं. मैं नेता के साथ-साथ अभिनेता हूं. रोज चुम्मा लेते हैं. हमने बच्ची को आगे बढ़ाने के लिए चुम्मा ही ले लिया तो क्या हुआ? हम चुम्मा लेते रहते हैं. कभी इसको तो कभी उसको. जितना वायरल करना है, कर दो.

Advertisement
JDU विधायक गोपाल मंडल का वीडियो वायरल हो रहा है. JDU विधायक गोपाल मंडल का वीडियो वायरल हो रहा है.

अनिकेत कुमार

  • पटना,
  • 11 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST

बिहार की राजनीति में हमेशा सुर्खियां बटोरने वाले जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं. गोपाल के डांस वीडियो पर विवाद हो गया है. विपक्ष लगातार हमलावर है और एक्शन लेने की मांग कर रहा है. इस मामले में गोपाल मंडल ने प्रतिक्रिया दी है और इसे साधारण बताया है.

गोपाल मंडल ने कहा, मैं कलाकार हूं. मैं नेता के साथ-साथ अभिनेता हूं. रोज चुम्मा लेते हैं. हमने बच्ची को आगे बढ़ाने के लिए चुम्मा ही ले लिया तो क्या हुआ? हम चुम्मा लेते रहते हैं. कभी इसको तो कभी उसको. जितना वायरल करना है, कर दो. हमें कोई दिक्कत नहीं है. बच्ची को चुम्मा दिया और उसके उत्साह को बढ़ाया तो क्या हुआ?

Advertisement

क्या है पूरा मामला

दरअसल, गोपाल मंडल एक महिला कलाकार के साथ ठुमके लगाते देखे जा रहे हैं. वीडियो में मंडल गानों के धुन में मग्न होकर महिला कलाकार का हाथ पकड़े हैं और कंधे पर हाथ रख डांस कर रहे हैं. मौका था- एनडीए के होली मिलन समारोह का. विधायक गोपाल मंडल ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था. इसमें एनडीए नवगछिया के अधिकांश नेता मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो महिला गायक ने होली गानों पर परफॉर्मेंस दी. फिर क्या था, मंच पर विधायक जी पहुंच गए और महिला गायक का हाथ पकड़ कर डांस करने. दूसरे वीडियो में विधायक गोपाल मंडल महिला गायक के कंधे पर हाथ रख कमर हिला रहे हैं और महिला कलाकार को रुपए हाथ में देने के बजाय गाल में चिपकाते हुए नजर आ रहे हैं.

Advertisement

क्या बोले RJD विधायक

JDU विधायक गोपाल मंडल के मंच से गाने पर विधानसभा में भी बवाल मचा. RJD ने सरकार को घेरा. RJD विधायक मुकेश यादव ने कहा, गोपाल मंडल नर्तकी के साथ नाच रहे हैं- ये शोभा देता है क्या? NDA के सभी लोगों की मानसिकता ही अश्लील है. RJD के ही विधायक रनविजय साहू ने भी गोपाल मंडल के डांस पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ऐसे विधायकों पर कारवाई होनी चाहिए, वो समाज का आईना होते हैं. रनविजय साहू बोले- इससे उनका संस्कार का पता चलता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »