मूक बधिर महिला से छेड़खानी, लोगों ने आरोपी का सिर मुड़वाकर पूरे गांव में घुमाया

मुजफ्फरपुर में एक युवक लोगों ने मूक बधिर महिला से छेड़खानी करते पकड़ लिया. जिसके बाद लोगों ने उसका सिर मुंडवा दिया. फिर पूरे गांव में काला टीका लगाकर घुमाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
मूक बधिर महिला से मुजफ्फरपुर में छेड़खानी. (Photo: Representational ) मूक बधिर महिला से मुजफ्फरपुर में छेड़खानी. (Photo: Representational )

मणि भूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

मुजफ्फरपुर में एक मूक बधिर महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसे अनोखी सजा दे डाली. पहले युवक पर 5001 रुपये का जुर्माना लगाया गया, फिर उसका सिर मुंडवाकर काला टीका लगाया गया और पूरे गांव में घुमाया गया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं मामले को लेकर डीएसपी ईस्ट-1 ने कहा है कि वीडियो की जांच की जा रही है.

Advertisement

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बसंत पंचायत का बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार एक युवक ने गांव की ही एक मूक बधिर महिला के साथ छेड़खानी कर दी. घटना की जानकारी जैसे ही महिला के परिजनों और ग्रामीणों को हुई, लोगों ने युवक को पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें: मू्ंछ काटी, सिर मुंडवाया और फिर चेहरे पर पोत दी कीचड़...बरेली में दलित युवक से बर्बरता

इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां युवक पर 5001 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने युवक का सिर मुंडवाकर उसके माथे पर काला टीका लगाया और गले में गमछा डालकर पूरे गांव में घुमाया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मूल रूप से सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है, लेकिन उसका परिवार लंबे समय से औराई थाना क्षेत्र के बसंत पंचायत में रह रहा है.

Advertisement

डीएसपी ने क्या कहा?

युवक के पिता काफी गरीब हैं और भुजा बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं. घटना के बाद पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं. वहीं पूरे मामले को लेकर डीएसपी ईस्ट वन, अलय वत्स ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र से वायरल वीडियो से जुड़ा एक मामला संज्ञान में आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अगर मामला सत्य पाया जाता है तो फिर पुलिस के तरफ से विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement